Vistaar NEWS

Chhattisgarh में रोकी जाएगी जिला शिक्षा अधिकारियों की सैलरी! DPI ने भेजा नोटिस

Mahanadi Bhawan (File Photo)

महानदी भवन (फाइल फोटो )

DPI Show Cause Notice DEO: छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर आ रही है. यहां के जिला शिक्षा अधिकारी यानी कि, DEO’s की सैलरी काटी जा सकती है. दरअसल, लोक शिक्षण संचालनालय ने बलौदाबाजार और बलरामपुर के जिला शिक्षा अधिकारियों को छोड़कर बाकि जिलों के अधिकारियों को नोटिस भेजा है. सभी जिलों के DEO से जवाब मांगा गया है

DEO ने नहीं सुनी बात

दरअसल, लोक शिक्षण संचालनालय ने 7 सितंबर को पत्र जारी कर ऐसे स्कूलों की जानकारी मांगी थी, जिनके पास अपनी बिल्डिंग नहीं है या जिनकी बिल्डिंग में मरम्मत की जरूरत है. इसके लिए एक हफ्ते का समय भी दिया गया था. लेकिन बलौदाबाजार और बलरामपुर के अधिकारियों को छोड़कर और किसी भी जिले के शिक्षा अधिकारियों ने नोटिस का जवाब नहीं दिया.

क्यों कटेगा वेतन?

अब संचालनालय ने फिर DEO को नोटिस भेजा है. जिसमें कहा गया है कि, स्कूलों की बिल्डिंग से जुड़ी यह जानकारी जरूरी है. समय पर जानकारी नहीं देना सरकारी काम के प्रति लापरवाही है.
संचालनालय ने 3 दिन के अंदर अपना जवाब और स्कूलों से जुड़ी मांगी गई है. स्कूलों को कहा गया है कि समय पर जवाब नहीं देने या जवाब संतोषजनक नहीं होने पर संबंधित DEO के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. जिसके तहत अक्टूबर की सैलरी रोकने की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है.

CG News: नाबालिग से कई बार किया बलात्कार, प्रेगनेंट हुई तो अरमान मेमन ने कर दिया कांड

Exit mobile version