CG News: रायपुर: छत्तीसगढ़ में नवरात्रि से पहले नया बखेड़ा खड़ा होता हुआ दिख रहा है. वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज के एक बयान के बाद से प्रदेश का सियासत गरमा गई है. दरअसल, सलीम राज ने अपनी समाज के मुस्लिम युवाओं अपील की है. जिसमें उन्होंने कहा है कि, अगर मुस्लिम युवा गरबा में शामिल होते हैं तो वे मूर्ति पूजा करें, कलावा बांधें और तिलक भी लगाएं.
गरबा मनोरंजन का केंद्र नहीं है-अध्यक्ष
वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा कि, जब मूर्ति पूजा नहीं कर सकते तो गरबा में जाने की जरूरत नहीं है. इस्लाम में मूर्ति पूजा की कोई जगह नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि, गरबा कोई पर्यटन स्थल या मनोरंजन का केंद्र नहीं है. डॉ. राज ने कहा कि गरबा आस्था का विषय है और यह मुस्लिम समाज की आस्था नहीं है.
अपनी मां और बेटियों के साथ खेलें-अध्यक्ष
वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने मुस्लिम समाज से यह भी अपील की कि, अपनी मां और बेटियों के साथ ही गरबा में शामिल हों और अध्यक्ष ने युवाओं से दूसरे समाज की महिलाओं के साथ गरबा न करने की अपील की. उन्होंने बताया कि, गरबा में छेड़छाड़ और लव जिहाद जैसे मामले सामने आते हैं, इसलिए नाम बदलकर गरबा में शामिल होने वालों के खिलाफ FIR दर्ज होनी चाहिए.
Rajnandgaon में आज व्यापम की परीक्षा, दो पालियों में हो रहा एग्जाम, भारी पुलिस बल तैनात
