Vistaar NEWS

CG Aaj Ka Mausam: छत्तीसगढ़ में आज होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

cg weather

cg weather

CG Aaj Ka Mausam: रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज भीषण बारिश देखी जाएगी. मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया. आज से पूरे प्रदेश में बारिश के फैलाव और उसकी तीव्रता बढ़ने की संभावना है. और ऐसा मौसम सिर्फ एक दिन नहीं रहेगा बल्कि अगले 5 दिनों तक ऐसा ही मौसम देखा जाएगा. बता दें बीते कुछ दिनों से प्रदेश में बारिश का दौर जारी है.

प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है. इसी बीच मौसम विभाग महासमुंद, बलौदाबाजार समेत आधा दर्जन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं कई इलाकों में भारी बारिश हुई है घरों और दुकानों में पानी तक घुस गया है. इसी को लेकर मौसम विभाग ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. प्रदेश के कई जगहों पर नदियां उफान पर है जिसस् निचले इलाकों में जलस्तर बढ़ा हुआ है.

ऐसा रहेगा आज का मौसम

बता दें आज छत्तीसगढ़ में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. वहीं मौसम विभाग ने महासमुंद, बलौदाबाजार समेत आधा दर्जन जिलों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की गंभीर चेतावनी जारी की है. इसके लिए मौसम निभाग ने रेड अलर्ट भई जारी किया है. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है.

अगले 5 दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग की मानें तो अगले 5 दिन प्रदेश में इसी प्रकार का मौसम रहेगा. प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है. इसके साथ ही एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथा गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है. 5 सितंबर तक  प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान जताया गया है. 

छत्तीसगढ़ में इस समय बारिश का दौर जारी है. पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में झमाझम बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक कई इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है.

बीते दिन, यानी कि 30 तारीख को भी, प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई. इसके अलावा एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की चेतावनी जारी की गई.

ये भी पढ़ें: क्या बिहार और UP से टल गया महाबाढ़ का खतरा? नेपाल से आई राहत वाली खबर

Exit mobile version