Vistaar NEWS

Chhattisgarh को कृषि के लिए 182 करोड़ की सौगात, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने जारी किया आवंटन

cg news

सीजी न्यूज

CG Kisan News: छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. यह खबर राज्य के किसानों के लिए भी बेहद अहम मानी जा रही है. बता दें कि, केंद्र सरकार ने कृषि क्षेत्र के लिए छत्तीसगढ़ को 182 करोड़ रुपये की सौगात दी है. नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस राशि का आवंटन किया.

राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में अहम चर्चा

नई दिल्ली में हुए राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में देशभर के कृषि मंत्रियों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया. बैठक में रबी फसल की तैयारियों को लेकर विस्तार से मंथन किया गया. इसके साथ ही केंद्र सरकार की कृषि योजनाओं के जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी चर्चा हुई. सम्मेलन का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन को बढ़ाना और किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को हासिल करना रहा.

दलहन-तिलहन का रकबा बढ़ाने पर जोर

बैठक में दलहन और तिलहन की खेती का रकबा बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया. देश में दलहन-तिलहन के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने के लिए केंद्र ने राज्यों को इस दिशा में काम करने के निर्देश दिए हैं. छत्तीसगढ़ में भी दलहन और तिलहन की खेती की काफी संभावनाएं हैं. इस 182 करोड़ की राशि से प्रदेश में दलहन-तिलहन के क्षेत्र में विस्तार किया जाएगा और किसानों को बेहतर बीज और तकनीक उपलब्ध कराई जाएगी.

रबी फसल की तैयारियों को मिलेगी गति

रबी सीजन नजदीक है और ऐसे में यह राशि छत्तीसगढ़ के लिए काफी अहम मानी जा रही है. इस बजट से रबी फसल की तैयारी, खाद-बीज की उपलब्धता और सिंचाई सुविधाओं को बेहतर करने में मदद मिलेगी. कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि केंद्र से मिला यह सहयोग छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा.

केंद्र से मिली इस राशि का उपयोग प्रदेश के दो अहम अभियानों को मजबूत करने में किया जाएगा. इसमें ‘विकसित संकल्प अभियान’ और ‘खेत बचाओ अभियान’ शामिल हैं.

Exit mobile version