Vistaar NEWS

CG LPG Crisis: 5 महीने से नहीं मिल रहे नए घरेलू एलपीजी कनेक्शन, 2 लाख आवेदन लंबित, अब 5000 में मिलेगा 10KG प्रीमियम सिलेंडर

lpg

CG lpg crisis / image soruce: X

CG LPG Crisis: रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले 5 महीने से नए घरेलू एलपीजी कनेक्शन बंद हैं. इसके चलते गैस एजेंसियों में 2 लाख से ज्यादा आवेदन लंबित पड़े हैं. अब सरकारी तेल कंपनियां समस्या के समाधान के लिए 10 किलो का प्रीमियम सिलेंडर लॉन्च कर रही हैं.

5000 में मिलेगा प्रीमियम सिलेंडर

इंडेन पहले ही रायपुर में प्रीमियम सिलेंडर लॉन्च कर चुकी है.14 अगस्त को BPCL भी रायपुर में ये सिलेंडर लॉन्च करेगा. पुरानी व्यवस्था बहाल होने तक नए उपभोक्ताओं को यही सिलेंडर मिलेगा. प्रीमियम कनेक्शन की कीमत करीब 5000 रुपए है. इसमें 2500 रुपए सिक्योरिटी डिपॉजिट और 1200 रुपए जीएसटी, पाइप, रेगुलेटर व प्रशासनिक शुल्क शामिल हैं.

क्या है खासियत?

घरेलू से 2 गुना महंगी पड़ेगी गैस

घरेलू सिलेंडर का नया कनेक्शन करीब 4000 रुपए और रिफिल 1024 रुपए में मिलता है. वहीं 10 किलो प्रीमियम की रिफिल महंगी पड़ेगी. इस हिसाब से घरेलू गैस 71 रुपए किलो, कमर्शियल 146 रुपए किलो और प्रीमियम 166 रुपए किलो तक पड़ेगी. बता दें कि, घरेलू कनेक्शन पर करीब 61 रुपए सब्सिडी मिलती है, जबकि प्रीमियम पर सब्सिडी नहीं मिलेगी.

15 अगस्त तक KYC जरूरी

प्रदेश में 63.3 लाख एलपीजी उपभोक्ता हैं. सभी के लिए 15 अगस्त तक KYC अनिवार्य है, वरना कनेक्शन ब्लॉक किया जा सकता है.एजेंसियों के मुताबिक हजारों कनेक्शन ऐसे लोगों के नाम पर हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है. परिवार को मृत्यु प्रमाणपत्र के साथ एजेंसी में आवेदन करना होगा.

ये भी पढ़ें:NEET छात्र आंदोलन पर संसद में चर्चा को तैयार सरकार, अमित शाह ने ओम बिरला को लिखा पत्र

Exit mobile version