Vistaar NEWS

CG News: राज्य सरकार ने दी माइक्रो ब्रुअरी खोलने की मंजूरी, अब छत्तीसगढ़ में भी मुंबई की तरह मिलेगी क्रॉफ्ट बीयर

Alcohol Policy

सांकेतिक तस्वीर

CG News: बीयर पीने के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है. छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में माइक्रो ब्रुअरी खोलने की मंजूरी दे दी है. यानी की अब राज्य में अलग-अलग फ्लेवर वाली फ्रेश(क्रॉफ्ट) बीयर का स्वाद मिल सकेगा. सरकार का मानना है कि इस निर्णय से राज्य को लोगों को रोजगार का एक नया विकल्प मिलेगा साथ ही प्रदेश में होटल-रेस्टोरेंट के कारोबार में इजाफा होगा. इतना ही नहीं सरकार के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी.

आबकारी विभाग करेगा लाइसेंस जारी

राज्य सरकार ने माइक्रो ब्रुअरी खोलने की मंजूरी के बाद अब अब आबकारी विभाग लाइसेंस जारी करेगा. बता दें कि कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब और गोवा जैसे राज्यों में माइक्रो ब्रुअरी पहले से चल रही हैं. खास कर बेंगलुरू शहर को तो ‘क्राफ्ट बीयर कैपिटल’ भी कहा जाता है. इन राज्यों की तरह अब छत्तीसगढ़ में भी क्राफ्ट बीयर उपलब्ध होगी.

लाइसेंस के लिए सबसे जरूरी बातें

बता दें कि माइक्रो ब्रुअरी में सीमित मात्रा में बीयर तैयार की जाती है और इसे रेस्टोरेंट-होटल में सप्लाई किया जाता है. इसका लाइसेंस आबकारी विभाग जारी करता है. इसके लिए 10 लाख की फीस और 4 हजार वर्ग फीट जमीन की जरूरत पड़ती है. क्राफ्ट बीयर छोटे बैच में तैयार की जाती है, इसलिए इसके स्वाद, गुणवत्ता और ताजगी पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है.

साधारण बीयर से कितनी अलग होती है क्राफ्ट बीयर

इसमें बेहतर गुणवत्ता वाले माल्ट, हॉप्स और अन्य प्राकृतिक सामग्री का इस्तेमाल होता है. यही वजह है कि इसका स्वाद सामान्य फैक्ट्री में बनने वाली बीयर से अलग होता है. इसमें अलग-अलग फ्लेवर भी मिलते हैं और इसे ताजा परोसा जाता है.

1 ग्लास क्राफ्ट बीयर की कीमत

बात अगर कीमत की करें तो सरकार ने माइक्रो ब्रुअरी में तैयार की जाने वाली क्राफ्ट बीयर पर 60 रुपये प्रति बल्क लीटर उत्पाद शुल्क तय किया है. वहीं 1 गिलास क्राफ्ट बीयर की अनुमानित कीमत 250 से 300 रुपये तक हो सकती है.

यह भी पढ़ें- Ambikapur: दहेज प्रताड़ना के बीच ट्रिपल तलाक का मामला, पीड़ि‍त बोली- शादी के 5 महीने बाद 5 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज मांग

Exit mobile version