Vistaar NEWS

CG Weather: बंगाल में बने लो प्रेशर का छत्तीसगढ़ में असर, अगले 5 दिनों तक तेज बारिश का अलर्ट, जानें ताजा मौसम अपडेट

weather update

मौसम

CG Weather: बंगाल में बने लो प्रेशर एरिया के कारण छत्तीसगढ़ में तेज बारिश का दौर जारी है. शनिवार और रविवार की दरमियानी रात राजधानी रायपुर में तेज बारिश देखने को मिली. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में अगले पांच दिनों तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है. आइए जातने है कैसा रहेगा आज का मौसम.

आज कैसा रहेगा मौसम?

छत्तीसगढ़ के मौसम (Chhattisgarh Weather) की बात करें तो आज 05/07/2026 को तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. सूर्योदय का वक्त 05:21 AM बजे है, जबकि सूर्यास्त शाम 06:48 PM बजे होगा. नमी का स्तर 60 % है, वहीं वायुमंडलीय दबाव 996 के स्तर पर है.

तापमान हुआ कम

छत्तीसगढ़ में सामान्य बारिश 1142.01 मिलीमीटर होती है, जो आज की स्थिति में सामान्य की तुलना में 42% कम है, लेकिन यही बारिश जून के महीने में 70% बारिश सामान्य से कम था. मौसम विभाग ने 2 दिन पहले भारी वर्षा होने को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया था. इस दौरान प्रदेश के सभी संभागों में शुक्रवार को हल्की से भारी वर्षा हुई है. पूरे प्रदेश के 17 जगह पर भारी वर्षा दर्ज की गई थी. मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान पिछले दो-तीन दिनों की तुलना में कम हुआ है.

कैसा है रायपुर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य को मानसून ने पूरी तरह से कवर कर लिया है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों को मानसून की गतिविधियां शुरू हो गई है। राजधानी रायपुर में भी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से ही राजधानी रायपुर का मौसम बदला हुआ है.

Exit mobile version