Vistaar NEWS

छत्तीसगढ़ के इन तीन रेलवे स्टेशनों का हुआ कायाकल्प, मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

chhattisgarh three railway station sarona balod and champa redeveloped under amrit bharat Yojana

चांपा और बालोद के पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन

CG News: छत्तीसगढ़ में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर और आधुनिक बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है. रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त बनाया जा रहा है ताकि यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिल सकें. इसी कड़ी में राज्य के तीन रेलवे स्टेशनों चांपा, सरोना और बालोद का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (17 जुलाई) को लोकार्पण किया.

14 करोड़ की लागत से विकसित हुआ सरोना

राजधानी रायपुर के पास स्थित सरोना रेलवे स्टेशन को करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकसित किया गया है. इसे नया और आधुनिक रूप दिया गया है. यात्रियों की सुगम यात्रा के लिए इसे विकसित किया गया है. इन सुविधाओं को जोड़ा गया-

CM विष्णु देव साय ने दिया धन्यवाद

सरोना के साथ-साथ चांपा और बालोद रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत योजना के तहत विकसित किया गया है. स्टेशनों को आधुनिक और यात्रियों की सुगम यात्रा के अनुकूल बनाया गया है. सीएम विष्णु देव साय ने धन्यवाद दिया है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ की रेल अधोसंरचना निरंतर सशक्त हो रही है.

ये भी पढ़ें: अविश्वास प्रस्ताव खारिज, CM साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- अगले 25 साल तक सत्ता भूल जाए विपक्ष

उन्होंने आगे लिखा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित सरोना, चांपा और बालोद के आधुनिक रेलवे स्टेशन बेहतर यात्री सुविधाओं, सुदृढ़ संपर्क और क्षेत्रीय विकास के नए द्वार खोलेंगे. यह पहल प्रदेश में आधुनिक रेल व्यवस्था और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

Exit mobile version