Vistaar NEWS

छत्तीसगढ़ में तूफान अर्नब का असर, भारी बारिश का अलर्ट जारी जारी, आज इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित

cg news

छत्तीसगढ़ में तूफान अर्नब

CG Cyclone Arnab: छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान और भारी बारिश की आशंका ने बस्तर संभाग ही नहीं बल्कि प्रदेश भर में चिंता बढ़ा दी है. बीते दिनों आई भीषण बारिश और बाढ़ की त्रासदी से उबर रहे बस्तर के सामने अब एक बार फिर मौसम की चुनौती खड़ी हो गई है. वहीं, प्रशासन अलर्ट मोड पर है.

कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग द्वारा जारी के मुताबिक, 28 अक्टूबर को दक्षिण बस्‍तर के कई जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. इसमें दंतेवाड़ा, सुकमा, और बीजापुर जिले शामिल थे. वहीं 29 अक्टूबर को बिलासपुर संभाग में भी रेड अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी मौसम बदल गया है. मौसम विभाग ने शहर में लगातार बारिश वाले बादल छाए रहने की संभावना जताई है. विभाग का कहना है कि रायपुर में गरज-चमक के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है. वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी.

कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी

वहीं, मौसम को देखते हुए कई जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है. इनमें दुर्ग समेत बस्‍तर के कई जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. इसमें दंतेवाड़ा, सुकमा, और बीजापुर जिले शामिल हैं. जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार इन जिलों के समस्त शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त प्राथमिक, माध्यमिक, हाई व हायर सेकेंडरी स्कूल बंद रहेंगे. आदेश में कहा गया है कि यह निर्णय बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान और अत्यधिक बारिश की आशंका के मद्देनजर लिया गया है.

Exit mobile version