Vistaar NEWS

CG Train News:25 सितंबर से 14 अक्टूबर तक अलग-अलग दिनों में टाटानगर-बिलासपुर, बिलासपुर-बक्सर समेत 16 ट्रेनें रद्द, उत्कल व गीतांजलि भी होगी प्रभावित

train

ट्रेन

CG Train News: त्योहार से पहले ट्रेन से टाटानगर, राउरकेला, बिहार और झारखंड जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा केबिन-ए से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं रेल लाइन को चालू करने का काम होगा. इसके लिए 25 सितंबर से 14 अक्टूबर तक अलग-अलग तारीखों में ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा. इन 20 दिनों में 16 ट्रेनें रद्द रहेंगी. कुछ ट्रेनों का रास्ता बदला जाएगा और एक ट्रेन देरी से चलेगी. इसका असर बिलासपुर से टाटानगर और टाटानगर से बिलासपुर जाने वाले यात्रियों पर ज्यादा पड़ेगा.

टाटानगर-बिलासपुर की ट्रेनें कई दिन बंद

बिलासपुर-बक्सर भी बंद

ये ट्रेनें भी रद्द रहेंगी

उत्कल एक्सप्रेस का रास्ता बदलेगा

18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 30 सितंबर तथा 1 और 12 अक्टूबर को बदले हुए रास्ते से चलेगी. ट्रेन कटक-सम्बलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब के रास्ते योग नगरी ऋषिकेश जाएगी.

गीतांजलि दो घंटे देरी से चलेगी:
12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजलि एक्सप्रेस 13 अक्टूबर को अपने तय समय से करीब दो घंटे देरी से रवाना होगी. रेलवे के इस बदलाव के कारण इन तारीखों में यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी ट्रेन का संचालन पहले से जांच लेना होगा. खासकर त्योहार के समय रद्द ट्रेनों के यात्रियों का दबाव दूसरी ट्रेनों पर बढ़ सकता है.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः सारंगढ़ सड़क हादसे का खौफनाक CCTV आया सामने, 2 की मौत और 17 लोग हुए थे घायल

पुणे-हावड़ा दुरंतो बदले रास्ते चलेगी, हटिया-पुणे एक्सप्रेस दौंड तक:

मध्य रेलवे के पुणे और हडपसर यार्ड में तीसरी रेल लाइन के काम के चलते सितंबर-अक्टूबर में ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. 12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 19 सितंबर और 3 अक्टूबर को बदले मार्ग से चलेगी. 12222 हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस 3 अक्टूबर को बदले मार्ग से पुणे पहुंचेगी. 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस 2 अक्टूबर को पुणे के बजाय दौंड तक जाएगी, जबकि 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस 4 अक्टूबर को दौंड से रवाना होगी. 12129 पुणे-हावड़ा एक्सप्रेस अलग-अलग तारीखों में 30 मिनट से 2 घंटे तक और 20151 हडपसर-रीवा एक्सप्रेस 45 मिनट से 1 घंटे 45 मिनट तक देर से चलेगी.

Exit mobile version