Vistaar NEWS

CG Weather: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में आफत की बारिश! IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जानें आज का मौसम

CG Weather

छत्तीसगढ़ मौसम (फाइल फोटो)

Chhattisgarh Weather Forecast: छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश का दौर जारी है. प्रदेश के कई शहरों में जलभराव की समस्या सामने आ रही हैं. मौसम विभाग के अनुसार, पछले 24 घांटों में, बिलासपुर सांभग के अधिकांश स्थानों में वर्षा हुई ताथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई. वहीं विभाग ने जानकारी दी है कि अगले पांच दिनों तक पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय रहने वाला है. 23 जुलाई को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना हैं.

आज कैसा रहेगा मौसम

छत्तीसगढ़ के मौसम (Chhattisgarh Weather) की बात करें तो आज 23/07/2026 को तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. सूर्योदय का वक्त 05:28 AM बजे है, जबकि सूर्यास्त शाम 06:45 PM बजे होगा. नमी का स्तर 94 % है, वहीं वायुमंडलीय दबाव 1004 के स्तर पर है.

बिलासपुर संभाग में भारी बारिश

पिछले 24 घंटे में बिलासपुर संभाग के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई. वहीं रायगढ़ में लगातार बारिश से केलो नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिसके चलते केलो डैम के 4 गेट खोल दिए गए. बेलदुला रपटा पुल पर भी पानी चढ़ने लगा है. ऐसे में आसपास के लोगों को सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है.

कोरबा में हाई अलर्ट

कोरबा में लगातार हो रही बारिश के बीच कोरबा जिले में मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. इसे देखते हुए जल संसाधन विभाग ने वर्षाकाल-2026 के लिए अलर्ट जारी कर दिया है. विभाग ने संकेत दिए हैं कि यदि जलस्तर निर्धारित सीमा तक पहुंचता है तो बांध के गेट खोलकर हसदेव नदी में पानी छोड़ा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: दुर्ग में 22वें दिन अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन, वेतन वृद्धि और स्थायी कर्मचारी का दर्जा देने की कर रहे मांग

Exit mobile version