Vistaar NEWS

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का दोहरा वार, कहीं बारिश तो कहीं तपिश, इन जिलों में यलो अलर्ट जारी

cg weather forecast today

छत्तीसगढ़ में बारीश का अलर्ट

Rain And Heat Together: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हुई हल्की से मध्यम बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है. बारिश के चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है.

छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 5 दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है. इस दौरान कई इलाकों में तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है. तापमान की बात करें तो रायगढ़ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं रायपुर में 38.5 डिग्री, सक्ती में 38 डिग्री, अंबिकापुर में 38 डिग्री और मुंगेली में 37.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया.

इसके अलावा बिलासपुर में 37 डिग्री और कोरबा में 36.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने से तापमान में और गिरावट आ सकती है.

छत्तीसगढ़ में कब पहुंचेगा मानसून?

मौसम विभाग का कहना है कि मानसून तेलंगाना के भद्राचलम में 6 दिन से अटका हुआ है. दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल बने हुए हैं. हालांकि, मानसून अभी अपने तय समय से 3 से 7 दिन पीछे चल रहा है.

मानसून के दक्षिणी छत्तीसगढ़ के बस्तर, सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों में 18 से 20 जून के बीच पहुंचने की संभावना है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है, जिससे किसानों और आम जनता को राहत मिलेगी.

ये भी पढ़ें- CG News: पत्नी रूठकर गई मायके, वापस आने से किया इनकार, पति ने दो बच्चों के साथ दे दी जान

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में आज मौसम की बात करें तो आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. आंधी और बारिश की पूरी उम्मीद बनी हुई है. शहर का अधिकतम तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इस दौरान कई इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

Exit mobile version