Chhattisgarh Weather Update: तूफान अकवान के थमने के बाद छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने वाली है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार उत्तरी छत्तीसगढ़ और आसपास में बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर पड़ने लगा है. इसके साथ ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. अनुमान जताया जा रहा है कि अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. IMD ने राज्य के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है.
रायपुर में कोहरा छाया रहा
रायपुर में रविवार सुबह से कोहरा छाया रहा. वहीं, शनिवार (21 नवंबर) की बात करें तो राजधानी में दिन भर बादल छाए रहे. तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. तापमान सामान्य से 6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया. शहर में अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य तापमान से 3.7 डिग्री अधिक रहा.
प्रदेश के बाकी हिस्सों की बात करें तो बिलासपुर संभाग के एक-दो क्षेत्रों में हेवी रेनफॉल दर्ज किया गया. सबसे ज्यादा बारिश भैसमा में 90 मिमी दर्ज की गई. बादलों की वजह से दिन की अपेक्षा रात में ठंडक महसूस की जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार आसमान साफ होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.
पेंड्रा रोड सबसे ठंडा शहर रहा
छत्तीसगढ़ का सबसे ठंडा शहर पेंड्रा रोड का रहा. जहां न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा. रायपुर में 19.8 डिग्री, बिलासपुर में 19.6 डिग्री, अंबिकापुर में 19 डिग्री, दु्र्ग में 18.4 डिग्री और राजनांदगांव में निम्नतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, एमपी का सबसे ज्यादा तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रहा.
आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा?
- आगामी 3 दिनों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. इसके बाद 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी आएगी.
- मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है.
