Vistaar NEWS

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून की तूफानी पारी, बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम, अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

MP Weather

छत्तीसगढ़ मौसम, फाइल फोटो

Heavy Rain Warning Today: मौसम विभाग के अनुसार, आज 26 अगस्त को भी प्रदेश में मानसून की सक्रियता बनी रहेगी. बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम और चक्रवातीय घेरे के कारण आज रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों ने आज के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को आकाशीय बिजली से बचने और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है. लगातार हो रही इस बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे उमस से राहत मिली है लेकिन प्रशासन ने आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं.

आज का मौसम कैसा रहेगा?

आज 26 अगस्त को राजधानी रायपुर में सुबह भले ही मौसम थोड़ा साफ नजर आ रहा हो, लेकिन मौसम विभाग ने दोपहर बाद तेज बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की आशंका जताई है. आसमान में धीरे-धीरे घने बादल छाने लगेंगे और शहर के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है. आज अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

क्यों हो रही है भारी बारिश?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस समय पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के आसमान में हवा का एक मजबूत कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके साथ बादलों का एक बड़ा चक्रवात भी घूम रहा है. इसके अलावा, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश से लेकर ओडिशा तक एक लंबी मौसमी लाइन खिंची हुई है, जो उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर से गुजर रही ह. हवा में करीब 3 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैले इसी मजबूत सिस्टम के कारण बगाल की खाड़ी से भारी मात्रा में नमी आ रही है, जिससे छत्तीसगढ़ में लगातार घने बादल छा रहे हैं और तेज बारिश का दौर बना हुआ है.

कहीं सामान्य तो कहीं तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में इस साल मानसून सामान्य से केवल 4 प्रतिशत कम रहा, जिसमें बस्तर में अच्छी वर्षा और रायपुर, बिलासपुर व सरगुजा में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार, अंबिकापुर में 31.5 डिग्री अधिकतम और जगदलपुर में 21.7 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.

Exit mobile version