Vistaar NEWS

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले 4 दिन भारी बारिश के आसार, जानें आपके शहर का हाल

CG Weather Today

छत्तीसगढ़ का मौसम

Heavy Rain Hailstorm Lightning Alert: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून एक्टीव हो गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 5 अगस्त से अगले चार दिनों तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ कई जिलों में गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है.

अगले 4 दिन भारी बारिश के आसार,

आज छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. उत्तर छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. कई जिलों में गरज-चमक और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है. 6 अगस्त को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा. कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है. वहीं 7 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.

पिछले 24 घंटे का मौसम

बीते 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. उत्तर छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई. प्रदेश में मानसून सामान्य बना हुआ है और अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियां और बढ़ने की संभावना है.

जानें राजधानी का हाल

राजधानी रायपुर में आसमान सामान्यतः बादलों से ढका रहेगा. एक या दो दौर की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें – Kanker: उफनती कोटरी नदी पार कर मलेरिया प्रभावित गांव पहुंचे कलेक्टर-एसपी, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

एक्टिव मौसम सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार मानसून द्रोणिका अनूपगढ़, दिल्ली, शाहजहांपुर, बस्ती, छपरा होते हुए नागालैंड तक फैली हुई है. इसके साथ उत्तर-पश्चिम बिहार के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण और बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में सक्रिय सिस्टम के कारण छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां बढ़ रही हैं.

Exit mobile version