Vistaar NEWS

CG Aaj Ka Mausam: रक्षाबंधन पर भीगेगा छत्तीसगढ़, झमाझम बारिश का अलर्ट, IMD ने दी ये चेतावनी

barish

barish

रायपुर: छत्तीसगढ़ में इस समय बारिश का दौर जारी है. पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में झमाझम बारिश दर्ज की गई है. आज यानी कि रक्षाबंधन के दिन भी बारिश होने का अनुमान जताया गया है. IMD यानी कि मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है.

कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है तो वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक कई इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है.

कल यानी कि 29 तारीख को भी, प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की चेतावनी जारी की गई है.

राजधानी का ऐसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर के मौसम की बात करें तो आज राजधानी का मौसम भी बदला हुआ है. यहां गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. वहीं, छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिला सबसे गर्म है और पेंड्रा रोड सबसे ठंडा बताया जा रहा है.

छत्तीसगढ़ में समान्य से कम बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक मौजूदा मॉनसून सीजन में छत्तीसगढ़ की औसत बारिश सामान्य स्थिति में बनी हुई है. प्रदेश में अब तक सामान्य से दो प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है. वहीं, मौसम विभाग का मानें तो, झारखंड और आसपास के क्षेत्र में बना कम दबाव का क्षेत्र अभी सक्रिय है. इससे संबंधित चक्रवाती प्रभाव के कारण छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है. मौसम प्रणाली के अगले 24 घंटे में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें: क्या बिहार और UP से टल गया महाबाढ़ का खतरा? नेपाल से आई राहत वाली खबर

Exit mobile version