CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव, छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की. मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी साझा की.
उन्होंने विशेष रूप से बस्तर में हो रहे विकास और बदलते स्वरूप पर चर्चा करते हुए बताया कि क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, सिंचाई, पर्यटन, रोजगार और आजीविका से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है.
महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए योजनाओं की जानकारी
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के कौशल विकास और रोजगार, किसानों की आय बढ़ाने एवं कृषि आधारित गतिविधियों तथा आदिवासी समुदायों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका से जुड़ी योजनाओं की भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सरकार का प्रयास है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग और प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचे.
आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी जी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी का नवदायित्व मिलने की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) October 2, 2026
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के विकास, डबल इंजन सरकार की… pic.twitter.com/fn6eLUTUDZ
विकास कार्यों की प्रगति से कराया अवगत
मुख्यमंत्री ने राज्य में हो रहे विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं की प्रगति से भी स्मृति ईरानी को अवगत कराया. इस दौरान प्रदेश में सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन और उनके प्रभाव को लेकर भी चर्चा हुई.
संगठन के कामकाज में भी महत्वपूर्ण भूमिका
स्मृति ईरानी को भाजपा ने छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रदेश प्रभारी बनाया है. ऐसे में विष्णु देव साय सरकार के साथ संगठन के कामकाज को लेकर भी स्मृति ईरानी की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी. वहीं, हरियाणा में भी पार्टी संगठन को सक्रिय बनाए रखने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने की जिम्मेदारी उनके सामने होगी.
ये भी पढे़ं- छत्तीसगढ़ और हरियाणा की जिम्मेदारी मिलने पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा
