CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार (2 अगस्त) को NEET क्वालिफाई बच्चों से मुलाकात की. राजधानी रायपुर में स्थित सीएम आवास में आयोजित ‘प्रयास Excellence Meet’ में मेधावी विद्यार्थियों से संवाद किया. उनके अनुभव जाने और उत्साह बढ़ाया. इसके साथ ही ग्रुप सेल्फी ली.
सीएम ने बच्चों को दी शुभकामनाएं
सीएम ने आवासीय विद्यालय के छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. इसके पर सीएम साय ने संवेदनशील डॉक्टर बनकर समाज और देश की सेवा करने का संदेश दिया. छात्रों के सवालों पर शिक्षा, रोजगार, खेल और सुशासन पर विचार रखें.
सपनों को उड़ान तब मिलती है, जब प्रतिभा को अवसर, परिश्रम को सही दिशा और संकल्प को सशक्त मार्गदर्शन मिलता है।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) August 2, 2026
आज मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में आयोजित 'प्रयास Excellence Meet' में प्रयास आवासीय विद्यालय के NEET 2026 में सफल मेधावी विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद कर उनके अनुभव सुने और… pic.twitter.com/T36CbshZgc
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 17 प्रयास विद्यालय और 34 नए नालंदा परिसर बन रहे हैं. शिक्षा और युवाओं की ताकत से विकसित छत्तीसगढ़ बनेगा. नशामुक्त रहने और समाज को जागरूक करने की छात्रों से अपील की. इसके साथ ही सीएम हेल्पलाइन 1076 और मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की भी जानकारी दी.
‘सफल मेधावी विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद’
सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके सीएम विष्णुदेव साय ने लिखा कि सपनों को उड़ान तब मिलती है, जब प्रतिभा को अवसर, परिश्रम को सही दिशा और संकल्प को सशक्त मार्गदर्शन मिलता है. आज मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में आयोजित ‘प्रयास Excellence Meet’ में प्रयास आवासीय विद्यालय के NEET 2026 में सफल मेधावी विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद कर उनके अनुभव सुने और उनका उत्साहवर्धन किया.
ये भी पढ़ें: अरुणाचल मॉडल पर बस्तर में बनेंगी सड़कें! CM साय ने केंद्र से मांगी विशेष छूट, मिला सकारात्मक आश्वासन
पोस्ट में आगे लिखा कि बच्चों ने अपने संघर्ष, अनुशासन, कठिन परिश्रम और सफलता की प्रेरक यात्रा साझा की. उनकी उपलब्धियां इस विश्वास को और दृढ़ करती हैं कि यदि प्रतिभा को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उचित मार्गदर्शन और अनुकूल अवसर मिलें, तो वह हर चुनौती को पार करते हुए सफलता का नया इतिहास रच सकती है. इन विद्यार्थियों ने यह सिद्ध किया है कि दृढ़ संकल्प के सामने कोई लक्ष्य असंभव नहीं होता.
