CG News: रायपुर: छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर आ रही है. दरअसल राज्य के कुछ इलाकों में लगातार बारिश के कार्ण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. सुकमा और बस्तर जिले के कई गांवों में पानी भर गया है और कई परिवारों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है. इसी स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे.
राहत शिविरों का निरीक्षण करेंगे
मुख्यमंत्री इस दौरान ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर न सिर्फ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करेंगे बल्कि राहत शिविरों में रह रहे लोगों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे. मुख्यमंत्री का आज का दौरा सुबह से ही शुरू हो जाएगा. सीएम कार्यालय द्वारा जारी मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:20 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा पुलिस ग्राउंड हेलीपैड के लिए रवाना होंगे. वहां से सुबह 10:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा वे सीधे सुकमा के लिए उड़ान भरेंगे.
सुकमा में बाढ़ का सबसे ज्यादा अस
लगातार हो रही बारिश से सुकमा में बाढ़ का सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है कई निचले इलाकों में अभी भी पानी भरा हुआ है. मुख्यमंत्री सुबह 11:50 बजे सुकमा पहुंचेंगे. वहां वे सबसे पहले बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई और जमीनी निरीक्षण करेंगे. इसके बाद वे राहत शिविरों में जाएंगे, जहां बाढ़ पीड़ित परिवारों को रखा गया है.
मुख्यमंत्री शिविरों में भोजन, पानी, दवाइयों और अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की जांच करेंगे और पीड़ितों से सीधे संवाद करेंगे. इस दौरान वे अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी देंगे.
जगदलपुर भी जाएंगे सीएम
सुकमा के दौरे के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:40 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे. जगदलपुर में भी कई इलाके बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. मुख्यमंत्री दोपहर 1:50 बजे से 3:00 बजे तक जगदलपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और राहत शिविरों का निरीक्षण करेंगे. यहां वे जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम के साथ बैठक कर राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे.
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री शाम को रायपुर लौटेंगे. उनका हेलीकॉप्टर शाम 5:15 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पर लैंड करेगा और शाम 5:25 बजे वे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे.
आम लोगों के लिए राहत भरी खबर! बैंक हड़ताल टली, देर रात मीटिंग के बाद टाला फैसला, आज से खुलेंगे बैंक
