Vistaar NEWS

सिंगापुर जाएंगे CM Sai, निवेशकों के साथ करेंगे बैठक, देंगे छत्तीसगढ़ आने का न्योता

CM Vishnu Deo Sai

सीएम विष्‍णु देव साय

CM Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर आ रही है. बता दें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जल्द सिंगापुर जाएंगे. 2 से 7 अक्तूबर तक सीएम सिंगापुर दौरे पर रहेंगे. दौरे में वे भारत-सिंगापुर विकास और कारोबार कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं. यही नहीं, सिंगापुर पहुंच सीएम साय विदेशी मेहमानों को छत्तीसगढ़ में क्यों निवेश करना चाहिये यह बताएंगे. औ छत्तीसगढ़ आने का न्यौता देंगे.

कारोबारी प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे

मिली जानकारी के मुताबिक, सम्मेलन में निदेश के कई निवेशक और उद्योगपति मुख्य रूप से शामिल होंगे. सीएम छत्तीसगढ़ की खासियत के बार में बताएंगे और बताएंगे कि राज्य में निवेश क्यों करना चाहिए. साथ ही सीएम प्रदेश में मौजूद खनिज, बिजली, पानी और सस्ती जमीन की जानकारी भी देंगे. सीएम नई औद्योगिक नीति में निवेशकों को मिल रही छूट के बारे में बताएंगे.

टेक्नोलॉजी पर फोकस

गौरतलब है कि, इस बार फोकस न सिर्फ छत्तीसगढ़ के पानी, सस्ती जमीन और रिसोर्सेस के बारे में देंगे, बल्कि इस बार छ्त्तीसगढ़ में टेक्नोंलॉजी के निवेश लाना भी मकसद रहेगा. साय सरकार का फोकस है कि छत्तीसगढ़ में सिर्फ खनन नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी, ट्रांसपोर्ट, लॉजिस्टिक्स और मैन्युफैक्चरिंग में भी बड़ा निवेश आए.इसलिए इस दौरे में टेक कंपनियों से अलग से बैठक होगी.

बताया जा रहा है कि सिंगापुर में CM कई बड़ी कंपनियों के CEOs के साथ वन-टू-वन बैठक करेंगे.इनमें उद्योग लगाने, जॉइंट वेंचर और नई फैक्ट्रियां शुरू करने पर बात होगी. इससे प्रदेश में युवाओं के लिए नौकरियों के नए रास्ते खुलेंगे.

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, 4% बढ़ सकता है महंगाई भत्ता

Exit mobile version