Vistaar NEWS

धमतरी: …जब स्कूल की लैब में निकला 5 फीट लंबा कोबरा, देखें Video कैसे हुआ रेस्क्यू

धमतरी. जिले के कंडेल स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्कूल की प्रयोगशाला (लैब) के भीतर एक जहरीला कोबरा सांप देखा गया. स्कूल परिसर में सांप निकलने की खबर फैलते ही बच्चों और शिक्षकों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि समय रहते सर्पमित्र के पहुंच जाने से एक बड़ा हादसा टल गया.

मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल के लैब में लगभग 5 फीट लंबा और जहरीला कोबरा सांप छिपा हुआ था. बच्चों और स्टाफ ने जब उसे देखा, तो तुरंत इसकी सूचना स्थानीय सर्पमित्र सूर्यकांत साहू को दी गई.

सूचना मिलते ही सर्पमित्र सूर्यकांत साहू तत्काल मौके पर पहुंचे और अपनी सूझबूझ व विशेषज्ञता दिखाते हुए सुरक्षित तरीके से कोबरा का रेस्क्यू किया. सांप के पकड़े जाने के बाद स्कूल के बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.

जैसे ही सर्पमित्र ने खतरनाक कोबरा को सुरक्षित डिब्बे में बंद किया, वहां मौजूद बच्चों ने खुशी और राहत में भगवान शंकर की जय के जयकारे लगाए. इस रोमांचक और खतरनाक रेस्क्यू को देखने के लिए स्कूल के बच्चों की भारी भीड़ जमा हो गई थी. गनीमत यह रही कि समय रहते सांप को सुरक्षित पकड़ लिया गया, वरना कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः SEC Railway News: 385 यात्रियों पर रेलवे ने की कार्रवाई… अब पोरबंदर-सांतरागाछी एक्सप्रेस में लगेगी एलएचबी कोच

Exit mobile version