Vistaar NEWS

अफसरशाही पर सियासत: बृजमोहन अग्रवाल और IAS अमित कटारिया के बीच विवाद, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

CG News

BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल और कांग्रेस नेता शिव डहरिया

CG News: छत्तीसगढ़ की राजनीति में नौकरशाही फिर चर्चा में है. ताजा मामला कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल के एक ताकतवर आईएएस की शिकायत का मामला है, जिस पर अब सरकार और विपक्ष लाल फीताशाही को लेकर आमने सामने नजर आ रहे हैं.

बृजमोहन अग्रवाल और IAS अमित कटारिया के बीच विवाद

छत्तीसगढ़ की सियासत में बृजमोहन अग्रवाल की छवि अजेय योद्धा के साथ कुशल प्रशासक की भी रही है, लेकिन वे इस समय अफसरों के बर्ताव से इस कदर नाराज हैं कि उनकी चिट्ठी रायपुर से दिल्ली तक अफसरशाही को कटघरे में खड़ा कर सवाल पूछती नजर आ रही है. बृजमोहन अग्रवाल का विवाद प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव और तेजतर्रार आईएएस अमित कटारिया से हो गया. बृजमोहन की चिट्ठी में उल्लेख है कि कटारिया ने उन्हें जो करना है कर लें, इस तरह की बात कही. फोन पर चर्चा के दौरान गरिमा के प्रतिकूल बातचीत की.अब इसकी शिकायत बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से की है. सांसद की शिकायत पर लोकसभा सचिवालय ने डीओपीटी से पूरे मामले पर तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है.

कांग्रेस ने सरकार पर जमकर साधा निशाना

रिपोर्ट आने के बाद लोकसभा सचिवालय की ओर से क्या कार्रवाई होगी. यह तो कुछ वक्त बाद पता चलेगा. फिलहाल तो बृजमोहन की नाराजगी और अफसर की शिकायत ने प्रदेश में अफसरशाही पर नई बहस छेड़ दी है. भूपेश बघेल से लेकर शिव डहरिया तक विपक्ष के नेता जहां बृजमोहन अग्रवाल के समर्थन में खड़े नजर आ रहे हैं.वहीं प्रदेश में अफसरशाही को लेकर सरकार पर तीखा हमला भी बोल रहे हैं.दूसरी ओर डिप्टी सीएम अरुण साव कांग्रेस की सरकार में अफसरशाही हावी होने का पलटवार तो कर रहे हैं,लेकिन अफसरों को जनप्रतिनिधियों की बात गंभीरता से सुनने की नसीहत देने से भी नहीं चूकते.

ये भी पढ़ें- Durg: भिलाई निगम की महिला पार्षद, पति और बेटे के खिलाफ FIR दर्ज, जमीन धोखाधड़ी से जुड़ा है मामले

अफसरशाही पर हो रही सियासत

छ्तीसगढ़ में अफसरशाही पर बृजमोहन की नाराजगी पहला मामला नहीं है. नकटी के मामले में भी बृजमोहन का गुस्सा अफसरों पर फूटा था.ट्रैफिक को लेकर भी वे अफसरों पर भड़के थे.अब निगाहें तो इस बात पर होगी.कि इस बार बृजमोहन का गुस्सा प्रदेश के ताकतवर अफसर पर फूटा है.ऐसे में लोकसभा सचिवालय क्या कार्रवाई करता है.बृजमोहन इससे कितना संतुष्ट होते हैं.बहरहाल बृजमोहन अग्रवाल के चिट्ठियों की बढ़ती संख्या यह इशारा जरूर कर रही है कि सबकुछ ठीक नहीं है.

Exit mobile version