Vistaar NEWS

दिवाली-छठ पर साइबर ठग एक्टिव, लिंक खोलते ही खाली हो रहा अकाउंट, छत्तीसगढ़ पुलिस ने जारी किया अलर्ट

cyber fraud

सांकेतिक तस्वीर

Chhattisgarh Police Advisory Warning: आज के डिजिटल जमाने में साइबर फ्रॉड सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है. खासकर त्योहारी सीजन में यह खतरा और बढ़ जाता है. दिवाली-छठ जैसे पावन पर्व चल रहे हैं, ऐसे में हर कोई अपने सगे-संबंधियों को मोबाइल के माध्यम से बधाई संदेश भेज रही है. इसी बीच साइबर ठग भी एक्टिव हो जाते हैं. जैसे ही आप किसी व्यक्ति को बधाई देने के लिए मैसेज के जरिए कोई लिंक शेयर करती हैं, वैसे ही ठग कोई नई चाल चलकर आपका बैंक अकाउंट खाली कर देते हैं.

साथ ही आपके प्राइवेट फोटो, वीडियो और जरूरी डॉक्युमेंट्स भी अपने कब्जे में ले लेते हैं. त्योहारी सीजन में लगातार बढ़ रहे साइबर अपराध के मामलों को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार और साइबर सेल ने आम नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया है.

शुभकामना के नाम पर भेज रहे फर्जी लिंक

दिवाली पर साइबर ठग लोगों को फंसाने के लिए नए तरीके अपना रहे हैं. ठग वॉट्सऐप पर दिवाली की शुभकामनाओं के साथ ग्रीटिंग कार्ड, वीडियो और गिफ्ट के लिंक भेजते हैं. लोग इन्हें किसी परिचित का मैसेज समझकर खोल लेते हैं. इसके बाद उन्हें फेक वेबसाइट पर भेजा जाता है या अनजान ऐप डाउनलोड करने को कहा जाता है.

फर्जी ऑफर का देते हैं लालच

त्योहारों पर ठग फ्री गिफ्ट, कैशबैक, दिवाली बोनस और भारी छूट का लालच देते हैं. मैसेज में लिखा होता है कि ऑफर कुछ ही समय के लिए है. इसका फायदा लेने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा. ऐसे लिंक के जरिए ठग बैंक अकाउंट नंबर, ओटीपी और यूपीआई पिन जैसी जानकारी चुराने की कोशिश करते हैं. इसलिए किसी भी अनजान लिंक को खोलने से बचें.

इन बातों का रखें ध्यान

छत्तीसगढ़ पुलिस और साइबर सेल ने लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने की सलाह दी है. पुलिस ने कुछ जरूरी सावधानियां बताई हैं.

ठगी होने पर यहां करें शिकायत

अगर आपके साथ ऑनलाइन ठगी होती है, तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें. इसके अलावा cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं.

Exit mobile version