Vistaar NEWS

UP में रायपुर पुलिस को चोर समझकर पीटने वाले जाएंगे जेल, 5 गिरफ्तार, 53 पर FIR

Raipur news

घायल पुलिसकर्मी

बीते दिनों एक खबर सामने आई थी कि उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में गांजा तस्करी के आरोपी को पकड़ने पहुंची रायपुर पुलिस की टीम को चोर समझकर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. इस मामले पर अब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरु कर दी है. पुलिस पर हमले में घायल आरक्षक जगदेव प्रसाद वर्मा की शिकायत पर कौशांबी पुलिस ने 53 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, वहीं 5 लोगों को पुलिस ने गिरिफ्तार किया है.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

यूपी पुलिस इस मामले से जुड़े आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है. दरअसल इचौली निवासी शिवम केशरवानी के खिलाफ छत्तीसगढ़ के रायपुर में गांजा तस्करी का मामला दर्ज है. इसी मामले में सुनवाई के दौरान एनडीपीएस कोर्ट ने शिवम केशरवानी और सिराथू निवासी आकाश उर्फ मास्टर के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था.

शुक्रवार रात कौशांबी पहुंची थी रायपुर पुलिस की टीम

इसी मामले में गिरफ्तारी करने के लिए रायपुर पुलिस प्रभारी आरक्षक युसुफ खान, जगदेव प्रसाद वर्मा, संदीप कुमार, अजय चौधरी और सत्यवेंद्र प्रधान की टीम शुक्रवार रात कौशांबी पहुंची. टीम ने सबसे पहले आकाश उर्फ मास्टर को गिरफ्तार किया. इसके बाद शिवम की तलाश में टीम इचौली गांव पहुंची. पुलिस शिवम के घर के आस-पास निगरानी कर रही थी इसी दौरान शिवम के परिवार वालों ने और आस-पास के लोगों चोर-चोर चिल्लाकर शोर मचाना शुरू कर दिया.

लाठी-डंडे लेकर पहुंचे लोग

कुछ ही देर में वहां लाठी-डंडो से लैस लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस टीम को घेर लिया. आरोप है कि हमलावरों ने पुलिस के साथ मारपीट की और जान से मारने की भी धमकी दी. इस हमले में रक्षक जगदेव प्रसाद वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाकी पुलिसकर्मी किसी तरह मौके से निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे.

ये भी पढ़ें: CM साय और विधायक का ‘समधी भेंट’, अजय चंद्राकर के पोस्ट पर मुख्यमंत्री का आत्मीय जवाब, सोशल मीडिया पर छाई केमिस्ट्री

Exit mobile version