Vistaar NEWS

CG News: नितिन नबीन की तिरंगा फहराने वाली तस्वीर से छेड़छाड़ का आरोप, रायपुर में कांग्रेस नेता पर हुई FIR

CG News

नितिन नबीन की तिरंगा फहराने वाली तस्वीर से छेड़छाड़

CG News: राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राष्ट्रध्वज के अपमान के आरोप में बेमेतरा जिला कांग्रेस IT सेल अध्यक्ष अरुण साहू के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास की शिकायत पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है.

राष्ट्रध्वज के अपमान का आरोप, कांग्रेस नेता अरुण साहू पर FIR

दरअसल, बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने सिविल लाइन पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई और इस मामले को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जुड़ा एक गंभीर मुद्दा बताया. शिकायतकर्ता का आरोप है कि उस सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बदनाम करने की कोशिश भी की गई.

शिकायत के अनुसार, विवादित पोस्ट को बाद में हटा दिया गया, लेकिन तब तक वह सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था. हालांकि शिकायतकर्ता ने पुलिस को पोस्ट का स्क्रीनशॉट सौंप दिया है और पुलिस उसी के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

जांच में जुटी सिविल लाइन थाना पुलिस

सिविल लाइन पुलिस ने राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम, 1971 की धारा 2 और BNS की धारा 356 के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस अब सोशल मीडिया पोस्ट की सच्चाई, उससे कथित छेड़छाड़ और उससे जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रही है.

जांच अभी चल रही है और इसके नतीजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. आरोपों की सच्चाई की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगी.

ये भी पढ़ें- Big Breaking: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ को बड़ी जगह, रूप कुमारी चौधरी और दीपक म्हस्के को मिली जिम्मेदारी

Exit mobile version