Vistaar NEWS

Raipur News: सोशल मीडिया पर CM और डिप्टी CM के खिलाफ की आपत्तिजनक टिप्पणी, वीडियो डाला, FIR दर्ज

delhi Crime News

दिल्ली में क्राइम ब्रांच और बदमाश के बीच फायरिंग

Raipur News: रायपुर. इंस्टाग्राम पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा के बारे में प्रसारित एक वीडियो को लेकर राजधानी के वीरेंद्र दुबे ने शिकायत दर्ज कराई है. सिविल लाइन थाना, रायपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए दोषियों के विरुद्ध आईटी एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की मांग की है.

उन्होंने शिकायत में लिखा कि, यह कृत्य न केवल संवैधानिक पदों पर आसीन जनप्रतिनिधियों का अपमान है, बल्कि प्रदेश की शांति एवं सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास भी है. उक्त वीडियो सागर निर्मलकर नामक इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट किया गया है, जिसमें @quail.3131469 नामक आईडी द्वारा अत्यंत अश्लील गालियों के साथ कमेंट भी किए गए हैं.

दुबे ने कहा कि पिछले कुछ समय से, विशेषकर नई दिल्ली के आंदोलन के बाद, छत्तीसगढ़ में सुनियोजित तरीके से प्रदेश सरकार और सरकार से जुड़े वरिष्ठ नेताओं को सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जा रहा है. अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर मर्यादा की सभी हदें पार की जा रही हैं. लोकतंत्र में आलोचना का स्वागत है, लेकिन अभद्रता और गाली-गलौज को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस पूरे मामले में सिविल लाइन पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः Love Triangle: पति के साथ प्रेमी भी चाहिए… पुलिस के सामने महिला ने रखी अजीब मांग

Exit mobile version