CG News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से बहुत बड़ी खबर आ रही है. यहां के राजिम के टीला एनीकट में दीपावली के दिन बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है जहां कार नदी में गिर गई. हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं.
गांव में पसरा मातम
हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है. हादसे के बाद पसौद गांव में मातम पसर गया है. मृतकों की पहचान पति शीतल साहू, पत्नी भारती साहू, 19 साल के बेटे विकाश और 21 साल की बेटी पुरवा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि शीतल साहू पत्रकार थे. कार में मीडिया एस्केटिव लिखा हुआ था. (Gariaband Car Accident)
कैसे हुआ हादसा ?
मिली जानकारी के मुताबिक, परिवार दीपावली मनाने के लिए रायपुर से घर आने के लिए निकला था. देर रात जब कार टीला एनीकट से गुजर रही थी, तभी अचानक अनियंत्रित होकर एनीकट से नीचे नदी में गिर गई. रात का अंधेरा और एनीकट पर सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण हादसा और भी भयावह हो गया.
सूचना मिलते ही चंपारण पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया. स्थानीय लोगों की मदद से कार को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक चारों की मौत हो चुकी थी. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. सुबह हादसे की खबर मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
