रायपुर. मध्य रेलवे के मुंबई मंडल में कल्याण-इगतपुरी रेलखंड के कसारा यार्ड में आसनगांव-कसारा तीसरी रेल लाइन परियोजना और इगतपुरी साइड आरएंडडी एक्सटेंशन अप यार्ड में बुनियादी ढांचे व तकनीकी कार्य किए जाएंगे. इसके लिए मध्य रेलवे द्वारा विशेष ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया गया है. इसका असर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कई ट्रेनों के परिचालन पर पड़ेगा.
बदले मार्ग से चलेगी गीतांजली एक्सप्रेस
16 अक्टूबर को हावड़ा से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी. यह ट्रेन जलगांव-नंदुरबार-वसई रोड-ठाणे होकर सीएसएमटी पहुंचेगी.
कई ट्रेनें घंटों देरी से रवाना होंगी
- 14 अक्टूबर को सीएसएमटी से चलने वाली 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 1 घंटे 35 मिनट देरी से रवाना होगी. 15 अक्टूबर को यही ट्रेन 7 घंटे की देरी से चलेगी.
- 17 अक्टूबर को एलटीटी से चलने वाली 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस 3 घंटे 45 मिनट, सीएसएमटी से चलने वाली 12809 सीएसएमटी-हावड़ा मेल एक्सप्रेस 4 घंटे 20 मिनट और एलटीटी से चलने वाली 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस 3 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी.
- 18 अक्टूबर को एलटीटी से चलने वाली 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस 2 घंटे 15 मिनट देरी से चलेगी. वहीं 16 अक्टूबर को हावड़ा से चलने वाली 12870 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस 7 घंटे देरी से रवाना होगी.
- इसके अलावा 21 अक्टूबर को एलटीटी से चलने वाली 12879 एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस और 22 अक्टूबर को एलटीटी से चलने वाली 22865 एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस भी 3 घंटे देरी से रवाना होगी. यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन के समय की अद्यतन जानकारी रेलवे से प्राप्त कर लें.
ये खबर भी जरूर पढ़ेंः त्योहारों में यात्रियों को राहत: हटिया-एलटीटी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन
