Vistaar NEWS

बीमारियों से निपटने के लिए ‘हर-घर मुनगा’ अभियान चलाएगी साय सरकार, कलेक्टर करेंगे पौधों की निरगानी

cg news

सीजी न्यूज

Chhattisgarh Sai Govt Initiative: छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. जहां प्रदेश में कुपोषण और एनीमिया से निपटने के लिए साय सरकार नया अभियान शुरू करने जा रही है. अभियान का नाम ‘हर-घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ बताया जा रहा है. इसके तहत सरकार ने प्रदेश के हर घर में मुनगा (सहजन) का पौधा लगाने की योजना तय की है.

23 हजार स्कूलों में लगाया जाएगा मुनगा

जानकारी के मुताबिक, राज्य के करीब 23 हजार 500 स्कूलों में मुनगे के पौधे लगाने की तैयारी की जा रही है. इस अभियान को लेकर हाल ही में मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में बैठक भी हुई. जिसमें यह भी तय किया गया कि, स्कूलों में पोषण वाटिका बनाई जाएगी और मिड-डे मील में मुनगा की भाजी भी शामिल की जाएगी.

अभियान की निगरानी सभी जिलों के कलेक्टर करेंगे. बैठक में पौधे कैसे तैयार करेंगे, उनके रोपण और कैसे पौधों का ध्यान रखा जाएगा साथ ही लगातार इसकी निगरानी कैसे की जाएगी इसपर भी चर्चा किया गया.

इन्हें भी पढ़ें:- CG News: 4 महीने में 2 लाख शिकायतें.. CM हेल्पलाइन पर कलेक्टरों की क्लास लेंगे सीएम साय

डिजिटल तरीके से होगी निगरानी

पौधों की निगरानी और उनकी देखभाल सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा डिजिटल जियो-टैगिंग और लाइव डैशबोर्ड का इस्तेमाल किया जाएगा. इससे पौधे कहां हैं, किस हाल में हैं, उनका ध्यान रखा जा रहा है या नहीं यह देखा जाएगा. वहीं, महिला एवं बाल विकास विभाग इस अभियान का नोडल विभाग होगा.

बच्चों को मिलेगा पोषण

गौरतलब है कि, मुनगा में एक नहीं कई गुण होते हैं. चाहे मुनगा हो या मुनगा के पत्ते दोनों ही पोषण तत्व से भरपूर रहते हैं. मुनगा की पत्तियों और फलियों में आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन-ए व विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. अब इस अभियान के तहत सरकारी स्कूल के बच्चों को भी मुनगा की भाजी परोसी जाएगी. जिससे उनका न्यूट्रीशियन इनटेक बहतर हो सकेगा.

Exit mobile version