Vistaar NEWS

Raipur में IGKV के छात्रों का महाआंदोलन आज, 5 बड़ी मांगों को लेकर प्रशासनिक भवन का करेंगे घेराव

raipur_igkv

रायपुर कृषि विश्वविद्यालय

IGKV Raipur Student Protest: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में आज छात्र-छात्राओं का बड़ा महाआंदोलन होने जा रहा है. सुबह 9 बजे से विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने छात्र जुटना शुरू हो जाएंगे. छात्रों ने साफ ऐलान किया है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रखा जाएगा, लेकिन छात्रों का गुस्सा साफ तौर पर देखने को मिल रहा है.

छात्रों की क्या मांग है?

छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय में परीक्षा और परिणाम की प्रक्रिया में लगातार गड़बड़ियां हो रही हैं, जिसके कारण उनका शैक्षणिक भविष्य खतरे में पड़ गया है. पिछले कई समय से छात्र उत्तर पुस्तिकाओं की जांच को लेकर सवाल उठा रहे हैं. उनका आरोप है कि कॉपियों की जांच में लापरवाही बरती गई, जिसके चलते कई मेधावी छात्र भी फेल हो गए. इसलिए वे उत्तर पुस्तिकाओं की निष्पक्ष जांच और संशोधित परिणाम जारी करने की मांग कर रहे हैं.

दूसरी बड़ी मांग ईयर बैक सिस्टम को पूरी तरह खत्म करने की है. छात्रों का कहना है कि ईयर बैक के कारण उनका एक पूरा साल बर्बाद हो जाता है और मानसिक दबाव भी बढ़ता है. वे चाहते हैं कि विश्वविद्यालय इस व्यवस्था को हटाकर छात्रों के हित में कोई स्थायी नियम बनाए.

वहीं, तीसरी मांग पुनर्मूल्यांकन को लेकर है. छात्र चाहते हैं कि 4 विषयों में पुनर्मूल्यांकन अनिवार्य किया जाए और इसके लिए लिया जाने वाला शुल्क माफ किया जाए. उनका कहना है कि जब जांच में ही संदेह है, तो पुनर्मूल्यांकन के लिए छात्रों से पैसा क्यों लिया जाए.

ग्रेस मार्क्स बढ़ाने की भी मांग रखी है

इसके अलावा छात्रों ने ग्रेस मार्क्स बढ़ाने की भी मांग रखी है, ताकि मामूली अंकों से फेल होने वाले छात्रों को राहत मिल सके. साथ ही RTI में लागू ‘Book Reference’ के नियम को समाप्त करने की मांग भी की गई है.

Exit mobile version