IIT Bombay Topper On KBC: ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के लेटेस्ट एपिसोड में अमिताभ बच्चन के सामने हाॅट सीट पर छत्तीसगढ़ के भाटापारा के रहने वाले 23 वर्षीय योगेश साहू पहुंचे हैं. योगेश इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में अपना ग्रेजुएट पूरा करने वाले IIT बॉम्बे के टॉपर भी रहे हैं. उन्होंने कहा कि पहले ही प्रयास में इस प्रतिष्ठित इंस्टिट्यूट में उन्हें प्रवेश मिल गया था. इस बात को सुनकर अमिताभ बच्चन बेहद प्रभावित हुए. योगेश ने बताया कि कैंपस प्लेसमेंट के समय उन्होंने नौकरी नहीं ली, क्योंकि उन्हें यूपीएससी की तैयारी करनी थी.
लाखों की नौकरी छोड़ चुना सपना
योगेश के पिता ड्राइवर हैं और उनकी पूरे महीने की कमाई 20 हजार रुपये है. इन 20 हजार रुपये में 11 हजार रुपये खर्च के लिए रखा जाता है,बाकी के पैसे मालिक के पास बचत के तौर पर जमा कर दिए जाते हैं. घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के बाद भी योगेश ने कैंपस प्लेसमेंट में मिलने वाली 1.5 लाख रुपये महीने की नौकरी को छोड़ दिय, क्योंकि योगेश आईएएस अधिकारी बनना चाहते हैं.
योगेश ने बताया कि जब उन्होंने अपने पिता से इस नौकरी पर बात की और कहा कि ये नौकरी उनके रिटायरमेंट में मदद कर सकती है, लेकिन इसके बाद उनका यूपीएससी का सपना खत्म हो सकता है. इस बात पर योगेश के पिता ने उनसे सिविल सर्विस की तैयारी जारी रखने को कहा.
अमिताभ बच्चन ने पूछा सवाल
अमिताभ बच्चन ने योगेश से 50 लाख रुपये के लिए कंप्यूटर पर दी गई तस्वीर को दिखाकर सवाल पूछा कि फोटो में सवालिया निशान की जगह पर क्या आएगा? स्क्रीन पर दिखाई गई तस्वीर में शहरों के नाम और उनके सामने साल दिए गए थे. टेबल में लिखा था. कोलकाता- 1913, स्कोप्जे -1979, शांतिनिकेतन – 1998, विदिशा – 2014. इन सवलों के जवाब के लिए चार विक्ल्प दिए गए थे- त्रिशूर, मैसूर, अल्मोड़ा और तिरुचिरापल्ली.
इस सवाल के जवाब के लिए योगेश ने अपनी आखिरी लाइफलाइन ‘संकेत सूचक’ का इस्तेमाल कर लिया. लाइफलाइन में उन्हें हिंट मिला कि सवाल का सही जवाब मौजूदा समय के तमिलनाडु में स्थित एक शहर है. इस हिंट से योगेश समझ गए कि सवाल में नोबेल पुरस्कार जीतने के साल हैं और उनके सामने जो भी शहर दिए गए है वे उस पुरस्कार को जीतने वालों के जन्मस्थान हैं. इसके बाद उन्होंने सही जवाब तिरुचिरापल्ली को चुना, जो की सीवी रमन का जन्मस्थान है.
50 लाख जीतने के बाद किया क्विट
योगेश के सामने 50 लाख रुपये जीतने के बाद 1 करोड़ रुपये हासिल करने वाला सवाल आया, लेकिन उन्होंने इस पड़ाव में किसी प्रकार का रिस्क नहीं लिया और 50 लाख रुपये लेकर गेम को क्विट कर दिया. योगेश ने अमिताभ बच्चन को बताया कि केबीसी उनकी लाइफ में सही समय पर आया है. उन्होंने कहा कि मेरे सभी दोस्त अच्छा पैसा कमा रहे हैं और मैंने अपने परिवार की सभी जिम्मेदारियों को नजरअंदाज कर दिया था.
उन्होंने कहा कि 23 साल के लड़के को घर की जिम्मेदारी समझना चाहिए. योगेश ने कहा कि पिता ड्राइवर है और मैं घर में योगदान नहीं दे पा रहा था, लेकिन केबीसी मेरे ऊपर की जिम्मेदारी को कम करने में मेरी मदद करेगा.
ये भी पढे़ं- उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 2 सितंबर को आएंगे छत्तीसगढ़, एम्स रायपुर के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
