Vistaar NEWS

CG Weather Alert IMD: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

CG Weather Alert IMD

छ्त्तीसगढ़ का मौसम

CG Weather Alert IMD: छत्तीसगढ़ में मानसून अब रफ्तार पकड़ने लगा है और मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. प्रदेश के कई इलाकों में बादलों की आवाजाही बढ़ने के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को उमस और तेज गर्मी से राहत मिल रही है.

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं. यदि आप कहीं यात्रा या घूमने-फिरने की योजना बना रहे हैं, तो मौसम के बदलते रुख को ध्यान में रखकर ही अपनी तैयारी करें.

छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक मौसम सक्रिय बना रहेगा और प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है.

मौसम विभाग के अनुसार, 21 और 22 जून को प्रदेश के कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, आगामी चार से पांच दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के छत्तीसगढ़ के शेष क्षेत्रों में भी आगे बढ़ने की संभावना है, जिससे बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी हो सकती है.

आज कैसा रहेगा मौसम?

Exit mobile version