CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर लगातार जारी है. दक्षिण उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर बने लो प्रेशर का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर पड़ रहा है. इसके चलते मानसून का प्रभाव अगले 24 घंटे तक पूरे प्रदेश में रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने रक्षाबंधन के दिन भी बारिश होने की संभावना जताई है.
बलरामपुर जिले के ग्राम तेतरडीह में मंगलवार को दोपहर में कृषि विभाग का एक बांध टूट गया. इस बांध के टूटने से नीचे खेतों में पानी भर गया. पानी भर जाने से खेत में धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा.
बचेली में 170 मिमी पानी दर्ज
IMD ने बताया कि पिछले 24 घंटे में बस्तर, रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई इलाकों में भारी बारिश हुई. कुछ जगहों पर तो भारी से भी अति भारी बारिश दर्ज की गई. सबसे ज्यादा बारिश बड़े बचेली में हुई, जहां 170 मिमी पानी दर्ज किया गया.
लो प्रेशन एरिया एक्टिव
माैसम विभाग के अनुसार, झारखंड, दक्षिण उत्तर प्रदेश और उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर लो प्रेशर का एरिया एक्टिव है, जिसके चलते छत्तीसगढ में भारी बारिश का दौर जारी है. प्रदेश में इस समय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव के कारण बारिश की एक्टिविटी बढ़ी है.
आज कैसा रहेगा मौसम
आज मौसम में थोड़ी राहत देखने को मिल रही है, लेकिन मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग ने दोपहर से कही जगहों पर तेज बारिश और गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की भी आंशका जताई है. आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है.
प्रदेश में अब तक मानसून सीजन की कुल बारिश सामान्य के करीब रही. विभाग के अनुसार अब तक सामान्य से 2 प्रतिशत कम हुई है.
