Vistaar NEWS

Naya Raipur Blue Water: 100 घंटे बाद भी नहीं मिला आदिल का शव, अब Indian Navy संभालेगी कमान

 रायपुर. नया रायपुर स्थित ब्लू वॉटर में डूबे युवक आदिल खान का शव खोजने के लिए पिछले 100 घंटों से जारी प्रयास अब एक नए चरण में पहुंच गए हैं. जिला प्रशासन की टीमों को अब तक कोई सफलता नहीं मिली है, लेकिन Chief Minister Vishnu Deo Sai की विशेष पहल के बाद अब Indian Navy की टीम इस Rescue Operation की कमान संभालने आ रही है.

सूत्रों के अनुसार, Visakhapatnam से Indian Navy की विशेष गोताखोर टीम रायपुर के लिए रवाना हो चुकी है और रविवार को नया रायपुर पहुंचेगी. यह टीम आधुनिक उपकरणों की मदद से आदिल खान के शव को ढूंढकर बाहर निकालने का प्रयास करेगी.

450 फीट गहरी खदान बनी चुनौती

स्थानीय जिला प्रशासन के गोताखोरों के पास 60 फीट से अधिक गहराई में जाने का प्रशिक्षण और उपकरण नहीं हैं, जबकि ब्लू वॉटर की अनुमानित गहराई लगभग 450 फीट है. यही कारण है कि लगातार तीन दिनों की कड़ी मशक्कत के बावजूद शव का पता नहीं लगाया जा सका. Chief Minister की त्वरित कार्रवाई के बाद अब परिजनों को उम्मीद है कि Indian Navy जल्द ही आदिल का शव बाहर निकालकर उन्हें सौंप सकेगी.

Exit mobile version