President Draupadi Murmu visit Danteshwari temple: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. कल 22 अक्तूबर 2026 को वह राजधानी रायपुर पहुंची थीं. वहीं आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे का दूसरा दिन है. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर मे आयोजित मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना किया. इसके बाद बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक ‘मुरिया दरबार’ कार्यक्रम में शामिल हुईं. उन्होंने माता के दर्शन कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है.
जगदलपुर के मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ◆ राज्यपाल रमेन डेका और सीएम साय भी रहे मौजूद #DroupadiMurmu #PresidentOfIndia #Chhattisgarh #Jagdalpur https://t.co/2rSZzdmJ0U
— Vistaar News (@VistaarNews) October 23, 2026
राष्ट्रपति मुर्मू का बस्तर आगमन
मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन करने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ बस्तर दशहरा के ‘मुरिया दरबार’ कार्यक्रम में शामिल हुईं. इस कार्यक्रम में भाजपा नेताओं समत कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे. बस्तर दशहरा पहुंचते ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सबसे पहले मांझी समाज के लोगों से मुलाकात की.
बस्तर के गौरव-ओलंपिक मेडल पर राष्ट्रपति का संबोधन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि बस्तर के लोग देश का गौरव बढ़ाएंगे. उन्होंने अपने भाषण में आगे कहा कि यहां के खिलाड़ी ओलंपिक खेलों से भी मेडल लाएंगे. बस्तर का जिक्र वाल्मीकि रामायण में भी किया गया है. राष्ट्रपति के इस भाषण की वहां मौजूद लोग बड़े ही ध्यान से सुन रहे थे.
ये भी पढ़ें-आज बस्तर दशहरा और मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , CM साय भी रहेंगे मौजूद
बस्तर के प्रति राष्ट्रपति का लगाव और मुख्यमंत्री का आभार
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बस्तर की धरती से बहुत गहरा जुड़ाव है. इससे पहले भी जब उन्हें बस्तर पंडुम की शुरुआत के लिए आमंत्रित किया गया था, तब उन्होंने आने का निमंत्रण स्वीकार किया था और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई थी. मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमने उनसे बस्तर दशहरा में शामिल होकर हमारा हौसला बढ़ाने का अनुरोध किया था, जिसे उन्होंने बड़े दिल से मान लिया. उनके इस अपनेपन और प्यार के लिए बस्तर के सभी लोग उनके बहुत आभारी हैं.
