Vistaar NEWS

ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी खबर, अब आरक्षण काउंटर पर भी मिलेगा ट्रैवल इंश्योरेंस का ऑप्शन

indian railways news

भारतीय ट्रेन (फाइल फोटो)

Railway PRS Counter Insurance: अगर आप रेलवे काउंटर से जाकर रिजर्वेशन टिकट बुक कराते हैं तो ये खबर आपके काम की है. अब तक जो यात्रा बीमा सिर्फ IRCTC से ऑनलाइन टिकट बुक करने पर मिलता था, वो अब रेलवे के आरक्षण काउंटर पर भी मिलेगा. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है. 27 अक्टूबर 2026 से जोन के सभी PRS काउंटरों पर ये सुविधा शुरू हो जाएगी. ये बीमा पूरी तरह से आपकी मर्जी पर होगा, कोई जबरदस्ती नहीं है.

कैसे मिलेगा बीमा?

जब आप काउंटर पर टिकट लेने जाएंगे तो बुकिंग क्लर्क आपसे पूछेगा कि क्या आप यात्रा बीमा लेना चाहते हैं. अगर आप हां कहेंगे तो आपको अपना मोबाइल नंबर देना होगा. बीमा का प्रीमियम आपको डिजिटल तरीके से यानी UPI, कार्ड से देना होगा. कैश से प्रीमियम नहीं लगेगा. प्रीमियम देने के बाद आपकी बीमा पॉलिसी की पूरी डिटेल आपके मोबाइल पर SMS के जरिए आ जाएगी.

कितना मिलेगा कवर?

कितना देना होगा प्रीमियम?

फिलहाल जो प्रीमियम तय है वो है सिर्फ 45 पैसे प्रति यात्री. ये सभी टैक्स मिलाकर है और 17 फरवरी 2024 से यही लागू है. लेकिन काउंटर पर टिकट लेते समय आप एक बार प्रीमियम जरूर कन्फर्म कर लें.

किन लोगों को मिलेगा लाभ?

ये सुविधा उन सभी यात्रियों के लिए है जिनका टिकट कन्फर्म, RAC या आंशिक कन्फर्म है. 5 साल से कम उम्र के बच्चे जो बिना बर्थ के यात्रा करते हैं, उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा. बीमा पॉलिसी जारी करना और क्लेम का पैसा देना, ये सब काम बीमा कंपनी का होगा. रेलवे या IRCTC क्लेम सेटल नहीं करता. हादसा होने पर आपको पॉलिसी में दिए गए नंबर पर सीधे बीमा कंपनी से ही संपर्क करना होगा.

Exit mobile version