Vistaar NEWS

CG Transfer: छत्तीसगढ़ में 10 पुलिस अधिकारियों के तबादले, ACB और EOW में की गई तैनाती

Raipur 10 police officers have been transferred to EOW and Anti-Corruption Bureau

रायपुर: EOW और ACB में दस अधिकारियों की तैनाती

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ में 10 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. इन अफसरों की तैनाती राज्य आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में की गई है. इनमें उप पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शामिल हैं.

घोटालों की जांच को मिलेगी गति

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद राज्य के अलग-अलग पुलिस इकाईओं में तैनात पुलिस अधिकारियों को EOW और ACB भेजा गया है. इससे शराब घोटाला, कोयला लेवी घोटाला, DMF घोटाला, पीडीएस घोटाला, भर्ती और अन्य आर्थिक अपराधों से जुड़े मामलों की जांच में तेजी आएगी. इन अधिकारियों की नियुक्ति के बाद जांच टीम मजबूत होगी और जांच में गति आएगी.

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

अधिकारी का नाम वर्तमान पोस्टिंग नवीन पोस्टिंग
नीतेश कुमार गौतमअति. पुलिस अधीक्षक, जिला- खैरागढ़ छुईखदान गंडईराज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर
सिद्धांत तिवारी अनु. अधिकारी (पुलिस) धरमजयगढ़, जिला रायगढ़राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर
लक्ष्मी प्रसाद जायसवालउप पुलिस अधीक्षक, एस.आई.ए. पुलिस मुख्यालय, रायपुरराज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर
मंजुलता राठौरउप पुलिस अधीक्षक, जिला गरियाबंदराज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर
राजेश कुमार झाउप पुलिस अधीक्षक, जिला बेमेतराराज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर
दीपमाला कुर्रेउप पुलिस अधीक्षक, (अजाक क्राईम)
जिला – बस्तर
राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर
मोनिका श्यामउप पुलिस अधीक्षक, (बालक विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा) जिला सुकमाराज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर
रोशन आहुजाउप पुलिस अधीक्षक, जिला बीजापुरराज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर
रविकांत सहारेउप पुलिस अधीक्षक, (एसआईबी) जिला सुकमाराज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर
एलेक्जेंडर किरोनगर पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव, जिला राजनांदगांवराज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर

ये भी पढ़ें: रायपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत की गुत्थी नहीं सुलझी, पुलिस के सामने कई सवाल

Exit mobile version