CG News: छत्तीसगढ़ के 80 हजार टीचर्स को राहत! अब TET 31 अगस्त 2028 तक पास कर सकेंगे

CG News: सुप्रीम कोर्ट ने पहले स्पष्ट कर दिया है कि साल 2010 से पहले नियुक्त हुए शिक्षकों को TET से छूट नहीं मिलेगी. इसके संबंध में दायर की गई पुनर्विचार याचिका को भी कोर्ट ने खारिज कर दिया था. टीईटी पास करने के लिए अंतिम तारीख को 31 अगस्त 2027 से बढ़ाकर 31 अगस्त 2028 कर दिया है.
Raipur 80000 teachers tet exam last date 31 august 2028

छत्तीसगढ़ के 80 हजार शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक टीईटी परीक्षा पास करना होगा

CG News: छत्तीसगढ़ के 80 हजार शिक्षकों के लिए राहत की खबर है. प्राथमिक और मिडिल स्कूलों के शिक्षकों के सामने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, 3 सिंतबर 2001 से 23 अगस्त 2010 के बीच नियुक्त टीचर्स को 31 अगस्त 2028 तक टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा. यदि वे परीक्षा पास नहीं कर पाते हैं तो उनकी नौकरी पर संकट आ सकता है. सबसे बड़ी बात ये है कि इनमें ज्यादातर 50 साल की आयु पार कर चुके शिक्षक हैं.

टीचर्स को टीईटी से छूट नहीं मिलेगी- SC

चिंताजनक बात ये है कि 50 साल की आयु पार हो जाने के बाद परीक्षा के लिए तैयारी करना और उसे पास करना कठिन है. नई दुनिया की रिपोर्ट के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने पहले स्पष्ट कर दिया है कि साल 2010 से पहले नियुक्त हुए शिक्षकों को TET से छूट नहीं मिलेगी. इसके संबंध में दायर की गई पुनर्विचार याचिका को भी कोर्ट ने खारिज कर दिया था. टीईटी पास करने के लिए अंतिम तारीख को 31 अगस्त 2027 से बढ़ाकर 31 अगस्त 2028 कर दिया है.

किस जिले के कितने शिक्षक दायरे में हैं?

पूरे राज्य की बात करें तो इस दायरे में 80491 शिक्षक आते हैं. सर्वाधिक संख्या कोंडागांव में 5334 और सबसे कम मुंगेली में 245 है. वहीं,बलौदाबाजार-भाटापारा में 4535, महासमुंद में 4486, सरगुजा में 4328, रायगढ़ में 4207, सूरजपुर में 4151, बलरामपुर में 3830, कबीरधाम में 3750, गरियाबंद में 3340, जांजगीर-चांपा में 3164, कांकेर में 3078, धमतरी में 3,053, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 3,053, रायपुर में 378, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 478, सुकमा में 658 और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ में 862 टीचर्स इस दायरे में शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: महादेव बेटिंग एप मामले में ED का बड़ा एक्शन! 940 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच, अब तक 3800 करोड़ की संपत्ति पर कार्रवाई

ज़रूर पढ़ें