Vistaar NEWS

CG Savida Teacher Bharti: डीपीआई ने रायपुर के आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक भर्ती की रद्द, 33 स्कूलों में 152 संविदा पद खाली

Chhattisgarh News

स्वामी आत्मानंद स्कूल

DPI Cancels Recruitment Process: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के 33 आत्मानंद स्कूलों में संविदा के 152 पद अब खाली हैं. क्योंकि डीपीआई ने आत्मानंद स्कूलों की चल रही संविदा भर्ती प्रक्रिया निरस्त कर दिया है.

दरअसल, कुछ महिने पहले इन रायपुर के 33 आत्मानंद स्कूलों में संविदा के 152 पदों पर भर्ती निकाली गई थी. इसके लिए 26 मई को पात्र-अपात्र सूची भी जारी कर दी गई थी. इसके बाद कैंडिडेट मेरिट सूची का इंतजार कर रहे थे, लेकिन इसी बीच डीपीआई ने संविदा भर्ती प्रक्रिया निरस्त कर दी.

स्कूल में शिक्षकों की भर्ती नहीं, कक्षाएं शुरु

जारी पत्र के मुताबिक, अब भर्ती प्रक्रिया डीपीआई द्वारा कराई जाएगी. आदेश जारी हुए करीब डेढ़ महीने होने को है और 16 जून से प्रदेश के सभी स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो चुकी है. बावजूद इसके भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है. संविदा शिक्षक डीपीआई के नए आदेश को इंतजार कर रहे हैं.

इन स्कूलों में सबसे ज्यादा पद खाली

रायपुर में 33 आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल संचालित हैं. वर्ष 2023 से शशिबाला स्कूल गुढ़ियारी, सप्रे स्कूल बूढ़ापारा, काशीराम स्कूल भनपुरी, गवर्नमेंट स्कूल रायपुरा और गवर्नमेंट स्कूल त्रिमूर्ति नगर को आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल के रूप में संचालित किया जा रहा है.

इनमें भनपुरी और शशिबाला स्कूल सबसे ज्यादा फेमस हैं. दोनों स्कूलों में 11-11 पद खाली हैं। इनमें हिंदी, संस्कृत, कॉमर्स, बायोलॉजी, आर्ट्स और फिजिक्स के व्याख्याता, हिंदी और अंग्रेजी शिक्षक, सहायक शिक्षक, पीटीआई और लैब अटेंडेंट के पद शामिल हैं.

अब भर्ती के लिए होगी परीक्षा

अब तक आत्मानंद स्कूलों में संविदा भर्ती लिखित परीक्षा और इंटरव्यू से होती थी. ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट के अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाती थी. इसके बाद प्रत्येक पद के लिए 10-10 कैंडिडेट को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाकर अंतिम सूची जारी की जाती थी. सूत्र बताते हैं कि अब डीपीआई भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) आयोजित कर सकता है. हालांकि, इसे लेकर अभी तक किसी तरह के निर्देश जारी नहीं किए गए हैं

Exit mobile version