Vistaar NEWS

छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा आज करेगा कन्या पूजन, प्रदेश कार्यालय में आयोजित होगा कार्यक्रम

kanya pujan

कन्या पूजन

CG BJP Kanya Pujan: नवरात्रों में कन्या पूजन की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है. हर घर में लोग अपनी बेटियों को देवी मानकर पूजते हैं, जिसमें उनके पैर धोकर उनका घर में स्वागत करा जाता है, उन्हें भोजन कराया जाता है और आशीर्वाद लिया जाता है. इस बार छ्त्तीसगढ़ में भाजपा महिला मोर्चा ने इस परंपरा को निभाने जा रही है. घरों तक सीमित रहने वाला यह पूजन प्रदेश कार्यालय के भव्य प्रांगण में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में आयोजित की जाएगी.

प्रदेश कार्यालय में कराया जाएगा भोजन

बोरियाकला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज दोपहर 12 बजे से कन्या पूजन एवं नवकन्या भोज का भव्य आयोजन किया जा रहा है. भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में 9 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया जाएगा. कन्याओं को लाल चुनरी ओढ़ाकर, तिलक लगाकर, पुष्प और फल अर्पित कर देवी रूप में सम्मानित किया जाएगा. इसके बाद नवकन्या भोज और महा प्रसादी का आयोजन कराया जाएगा.

Mahashtami 2026: 19 अक्टूबर को होगी महाष्टमी की पूजा, जानें कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महानवमी की डेट

बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी शामिल होंगे

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल होंगी. बता दें कि, शारदीय नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है. इस दिन छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनकी पूजा की जाती है और उन्हें भोजन कराया जाता है. आमतौर पर कन्या भोज में हलवा, पूड़ी और काले चने का प्रसाद बनाया जाता है. पूजन से पहले बने हुए भोजन का भोग ससे पहले देवी मां को लगाएं, उसके बाद कन्याओं को खिलाना शुरू करें.

Exit mobile version