Vistaar NEWS

Raipur: होटल हयात में मेहमान बन पहुंचा ठग, 63000 का बिल बिना चुकाए सवा लाख का लैपटॉप लेकर फरार

Raipur Hotel Hyatt news

होटल हयात, रायपुर

Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. ठग ने रायपुर के होटल हयात में ठगी की वारदात को अंजाम दिया. इस मामले में होटल प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, शिकायत के बाद पुलिस ने भी जांच-पड़ताल करना शुरू कर दिया. फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. आइए जानते है कि क्या है पूरा मामला.

25 जून 2026 किया था चेकइन

दरअसल रायपुर के होटल हयात में एक मेहमान, आलीशान कमरे में रुकने आया था. होटेल में कुछ दिन ठहने के बाद करीब 2 लाख का चून लगाकर फरार हो गया. पुलिस के अनुसार तमिलनाडू का रहने वाला भीमसेन जान 25 जून 2026 को रायपुर के हयात में ठहरा हुआ था. उसे कमरा नंबर 512 अलॉट किया गया था.

जरूरी काम को हवाला देकर गंगाया लैपटैप

शुरूआत में भीमसेन जान ने अपने आप को सीधासाधा मेहमान दिखाया. उसने होटेल प्रबंधन से अपने जरूरी काम को हवाला देते हुए लैपटॉप की मांग की. मेहमान की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए होटल प्रबंधन ने भी बिना किसी संदेह के बाहरी एजेंसी से एक महंगा लैपटॉप किराये पर मंगवाया और उसे उपलब्ध करा दिया. इसके बाद आरोपी ने होटल में कुछ दिन और बिताएं और 27 जून की सुबह बिना किसी को बताए होटेल से गायब हो गया.

जब होटल प्रबंधन ने कमरे की तलाशी ली तो कमरा खाली मिला. बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. जांच में पता चला कि उस पर होटल का 63,755 रुपये का बिल बकाया था. वहीं, होटल द्वारा उसे उपलब्ध कराया गया करीब 1.48 लाख रुपये कीमत का लैपटॉप भी गायब था.

ये भी पढ़ें- CG News: कवर्धा के प्रसिद्ध मंदिर में चोरी, भगवान बजरंगबली का मुकुट चुरा ले गए चोर, इलाके में भारी आक्रोश

Exit mobile version