CM Vishnudev Sai Diwali: बीते दिन देशभर में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी दीपावली का पर्व परिवार के साथ मनाया. मुख्यमंत्री निवास में दीपावली का उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला. इससे जुड़ी तस्वीरें भी सामने आईं हैं. मुख्यमंत्री ने धर्मपत्नी कौशल्या साय और परिजनों के साथ दीप जलाकर पर्व मनाया.
फुलझड़ियां जलाकर साझा कीं खुशियां
मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों के साथ फुलझड़ियां और अनार जलाकर दीपावली की खुशियां साझा कीं. पूरे मुख्यमंत्री निवास को दीपों और रोशनी से सजाया गया था. परिवार के साथ पर्व मनाते हुए मुख्यमंत्री के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.
शुभं करोति कल्याणम्, आरोग्यं धनसंपदा। शत्रुबुद्धिविनाशाय, दीपज्योतिर्नमोऽस्तुते॥ अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और अंधकार पर प्रकाश की विजय का शाश्वत पर्व दीपावली हमें सदैव सद्भाव, सकारात्मकता और लोककल्याण के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। दीपोत्सव के इस पावन अवसर पर आज बगिया स्थित गृह निवास में सपत्नीक दीप प्रज्ज्वलित कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। माँ लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश की कृपा से हर घर में खुशहाली का प्रकाश फैले तथा हर जीवन में मंगल का वास हो, यही प्रार्थना है। आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ। #Diwali #Deepavali2026
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) November 8, 2026
प्रदेशवासियों को दी पर्व की बधाई
सीएम साय ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई दी थी. सीएम साय ने खास पोस्ट किया था. जिसमें उन्होंने कहा, प्रकाश के महापर्व दीपावली की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. यह पावन पर्व हम सभी के जीवन में नई आशाओं, सकारात्मकता और खुशियों का उजाला लेकर आए. हमारा संकल्प है कि विकास और समृद्धि का प्रकाश छत्तीसगढ़ के हर गाँव और हर घर तक पहुँचे. अन्नदाता खुशहाल हों, मातृशक्ति आत्मनिर्भर बने, युवाओं को अवसर मिलें और हर बच्चे का भविष्य उज्ज्वल हो. आइए, दीपावली के इस पावन अवसर पर विकसित एवं खुशहाल छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प लें. मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे.
असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय। प्रकाश के महापर्व दीपावली की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। यह पावन पर्व हम सभी के जीवन में नई आशाओं, सकारात्मकता और खुशियों का उजाला लेकर आए। हमारा संकल्प है कि विकास और समृद्धि का प्रकाश छत्तीसगढ़ के हर गाँव और हर घर तक पहुँचे। अन्नदाता खुशहाल हों, मातृशक्ति आत्मनिर्भर बने, युवाओं को अवसर मिलें और हर बच्चे का भविष्य उज्ज्वल हो। आइए, दीपावली के इस पावन अवसर पर विकसित एवं खुशहाल छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प लें। माँ लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। जय जोहार! जय छत्तीसगढ़!
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) November 8, 2026
पीएम के बस्तर दौरे को बताया खास
सीएम ने बस्तर दौरे का भी जिक्र किया. उन्होंने लिखा, साथियों, साल 2026 की यह दिवाली वाकई विशेष है. 40-50 साल के बाद आपके लिए ऐसी दिवाली आई है. ये पहली दिवाली है, जब देश नक्सलवाद-माओवादी आतंक के खिलाफ दशकों पुरानी लड़ाई जीत चुका है. यह पहली दिवाली है, जब देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त है.
साथियों, साल 2026 की यह दिवाली वाकई विशेष है। 40-50 साल के बाद आपके लिए ऐसी दिवाली आई है। ये पहली दिवाली है, जब देश नक्सलवाद-माओवादी आतंक के खिलाफ दशकों पुरानी लड़ाई जीत चुका है। यह पहली दिवाली है, जब देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त है। -आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी 📍कोबरा ऑपरेशंस बेस, बस्तर @narendramodi
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) November 8, 2026
