Vistaar NEWS

CG News: रायपुर में BJP-Congress के प्रदर्शन के दौरान भारी बवाल, कांग्रेस के 12 नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज

Raipur News

घायलों से मिलने पहुंचे पुलिस कमिश्नर

CG News: रायपुर में भाजपा-कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद भारी बवाल हुआ. इस मामले पर पुलिस ने कांग्रेस के 12 नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. टीआई के शिकायत के बाद इन सभी पर एफआईआर दर्ज की गई है.

प्रमोद दुबे ने भाजपा पर साधा निशाना

कांग्रेस के नेताओं पर एफआईआर होने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद दुबे ने भाजपा पर निशाना साधा है. उनका कहना है कि प्रदर्शन में भाजपा नेताओं द्वारा जूते-चप्पल फेंके गए. लेकिन केस कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दर्ज हुआ. यह फासीवादी नीति है. कांग्रेस के दफ्तर में आकर मंत्रियों के द्वारा प्रदर्शन करना शोभा नहीं देता.

निष्पक्ष होकर कार्रवाई करें प्रशासन-प्रमोद दुबे

प्रेमोद दुबे ने कहा कि सत्ता पक्ष होकर भी अपने गुंडो को लाकर कांग्रेस भवन में पथराव किया गया. कांग्रेस नेताओं के ऊपर FIR कि हम आलोचना करते हैं. बीजेपी के लोग ट्रैक्टर पर पत्थर भरकर लाए थे. उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों पर कार्रवाई हो रही है और दोषी बाहर घूम रहे हैं. प्रशासन निष्पक्ष होकर कार्रवाई करें.

पुलिस कमिश्नर ने जाना घायलों का हाल

इस घटना के बाद देर रात रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला अस्पताल पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों का हालचाल जाना. बता दें कि दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास घेराव के विरोध में भाजपा ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन के घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया था.

ये भी पढ़ें: दुर्ग में 22वें दिन अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन, वेतन वृद्धि और स्थायी कर्मचारी का दर्जा देने की कर रहे मांग

Exit mobile version