Raipur: IIM में शुरू हुआ ‘चिंतन शिविर 3.0’ का दूसरा दिन, CM साय ने योगाभ्यास कर की शुरूआत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Raipur: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 3.0 के दूसरे दिन की शुरुआत योगाभ्यास के साथ की. योग सत्र में मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है.
सीएम साय ने कहा…
उन्होंने कहा कि नियमित योग न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि व्यक्ति को प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करने की प्रेरणा भी देता है. उन्होंने प्रदेशवासियों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया. बता दें कि इस चिंतन शिविर में राज्य मंत्रिमंडल के सभी सदस्य, मंत्रियों के साथ-साथ शासन के तमाम वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी (IAS/IPS) एक मंच पर जुटे हैं.

क्या हैं इस कार्यक्रम का उद्देश्य?
इस दो दिवसीय शिविर में नेतृत्व क्षमता जैसे विषयों पर गहन मंथन किया जा रहा है. इसके अलावा, बदलते दौर की मांग को देखते हुए प्रशासन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते उपयोग और इसके प्रभावी इस्तेमाल को लेकर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे. इसके अलावा दो दिवसीय कार्यक्रम में विकसित छत्तीसगढ़ के विजन, कृषि, उद्योग, निवेश, पर्यटन, ग्रामीण विकास और उभरती तकनीकों पर चर्चा होगी.
ये भी पढे़ं: बिलासपुर में 20 बस संचालकों का ऑफिस सील, 4 साल से नहीं दिया स्टैंड का किराया; 1.67 करोड़ बकाया