रायपुर. संरक्षा एवं आवश्यक अधोसंरचना कार्यों को ध्यान में रखते हुए रायपुर रेल मंडल के रायपुर-दुर्ग सेक्शन में स्थित ‘C’ एवं ‘D’ केबिन पर कुछ मेमू पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव अस्थायी रूप से निरस्त किए जा रहे हैं. यह व्यवस्था 13 सितंबर 2026 से 15 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी. इस अवधि में निम्नलिखित ट्रेनों का संबंधित केबिन पर ठहराव नहीं होगा.
‘C’ केबिन पर ठहराव हटाई गई गड़िया
(1) 68703 रायपुर–दुर्ग मेमू पैसेंजर
(2) 68705 रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर
(3) 68764 रायपुर–तोड़ोकी मेमू पैसेंजर
(4) 68717 रायपुर–दुर्ग मेमू पैसेंजर
(5) 68709 रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर
‘D’केबिन पर ठहराव हटाई गई गड़िया
(1) 68730 डोंगरगढ़–रायपुर मेमू पैसेंजर
(2) 68702 दुर्ग–रायपुर मेमू पैसेंजर
(3) 68704 दुर्ग–रायपुर मेमू पैसेंजर
(4) 68765 तोड़ोकी–रायपुर मेमू पैसेंजर
(5) 68708 दुर्ग–रायपुर मेमू पैसेंजर
(6) 68706 डोंगरगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
