Vistaar NEWS

Raipur: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में पेपर लीक मामले में FIR दर्ज, साइबर टीम करेगी जांच

CG News

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले पेपर लीक

Raipur: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में पेपर लीक मामले में FIR दर्ज कर ली गई है. कृषि विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए अब एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम जांच करेगी. पेपर लीक से जुड़े आरोपियों और लीक के स्रोत तक पहुंचने के लिए साइबर एंगल से भी जांच की जाएगी.

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में पेपर लीक

दरअसल, रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के परीक्षा का पेपर लीक हो गया. इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों का आरोप है कि B.Sc. एग्रीकल्चर सेकंड ईयर का परीक्षा पेपर लीक किया गया है. जो पेपर लीक हुआ है वो एग्रीकल्चर सेकंड ईयर के एंटोमोलॉजी सब्जेक्ट का था.

बीएससी एग्रीकल्चर का एंटोमोलॉजी पेपर रद्द

आरोप है कि परीक्षा शुरू होने से करीब दो घंटे पहले प्रश्नपत्र की तस्वीरें और सामग्री विद्यार्थियों के बीच व्हाट्सऐप पर पहुंच गई थीं. विवाद के बाद विश्वविद्यालय ने संबंधित प्रश्नपत्र को रद्द कर दिया है और अब इसकी दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी.

वहीं मामले की जानकारी सामने आने के बाद परीक्षा की गोपनीयता और व्यवस्था पर सवाल उठे. प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि प्रश्नपत्र किसी अन्य स्रोत से फॉरवर्ड होकर विद्यार्थियों तक पहुंचा था.मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने पेपर रद्द करने का निर्णय लिया. अब एंटोमोलॉजी विषय की परीक्षा नए प्रश्नपत्र के साथ दोबारा कराई जाएगी. हालांकि दोबारा परीक्षा की तारीख और समय के संबंध में विश्वविद्यालय की ओर से अलग से जानकारी जारी की जाएगी.

CM ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

इस मामले पर सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा निरस्त कर दी है और पांच सदस्यीय समिति का भी गठन किया गया है. इस मामले की जांच होगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव, कई जिलों में भारी बारिश के आसार, जानें मौसम का हाल

Exit mobile version