Vistaar NEWS

रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल टीम, मरीजों में मची अफरा-तफरी

Raipur News

मेकाहारा अस्पताल में लगी आग

Raipur News: राजधानी रायपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) के कैजुअल्टी (इमरजेंसी) वार्ड में आग लगने की खबर सामने आई है. घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है. अस्पताल परिसर में आग लगते ही हॉस्पिटल स्टाफ और मरीजों के बीच अफरा-तफरी का माहौल हो गया. इनता ही नहीं मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल स्टाफ के बीच हड़कंप की स्थिति बन गई.

तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू

इस घटना की जानकारी जैसे ही प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों को तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. एहतियात के तौर पर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों को आनन-फानन में अस्पताल के अन्य विभागों में शिफ्ट किया गया, ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो. मौके पर दमकल विभाग की भी कई गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने में जुट गई.

वास्तविक कारणों की जांच की जाएगी

अस्पताल प्रशासन और दमकल विभाग के अधिकारी फिलहाल हर स्थिति पर नजर बनाएं हुआ है. फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं. प्रारंभिक स्तर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. अधिकारियों का कहना है कि आग पूरी तरह बुझने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा और आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जाएगी. वहीं अभी तक इस घटना में किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं हैं.

इससे पहले भी एक बार लग चुकी है आग

बता दें कि इससे पहले भी मेकाहारा अस्पताल में सर्जरी के दौरान AC का कंप्रेसर फटने से आग लग गई थी. उस समय मरीज का ऑपरेशन चल रहा था. घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई थी. काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया था.

ये भी पढ़ें- CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में जमकर बरसे बादल, प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें मौसम का अपडेट

Exit mobile version