Vistaar NEWS

Raipur Garba Night: रायपुर में आज से सजेगी गरबा की महफिल, पूजा गौर भी आएंगी नजर, पास लेने का आज आखिरी मौका

Raipur Garba Night

रायपुर गरबा नाइट्स

Pooja Gaur Guest Appearance: नवरात्रि के मौके पर रायपुर में गरबा और डांडिया की धूम देखने को मिलने वाली है. शहर में आज यानी 16 अक्टूबर से ‘My Family Garba Nights’ की शुरुआत हो रही है. यह आयोजन 16, 17 और 18 अक्टूबर 2026 तक विधानसभा रोड स्थित श्री राम बिजनेस पार्क मी चलेगा. तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में शहरवासी अपने परिवार और दोस्तों के साथ गरबा, डांडिया और संगीत का आनंद ले सकेंगे.

टीवी एक्ट्रेस पूजा गौर होंगी शामिल

इस आयोजन को खास बनाने के लिए टीवी एक्ट्रेस पूजा गौर भी शामिल होंगी. उनकी मौजूदगी कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहेगी. ऐसे में गरबा और डांडिया के शौकीनों के लिए यह आयोजन नवरात्रि का जश्न मनाने का अच्छा मौका होगी. लोग रंग-बिरंगे पारंपरिक कपड़ों में सजकर संगीत की धुन पर गरबा कर सकेंगे और दोस्तों के साथ यादगार पल बिता सकेंगे.

आज पास लेने का आखिरी मौका

अगर आप भी ‘My Family Garba Nights’ में शामिल होना चाहते हैं, तो पास लेने के लिए आज आखिरी दिन है. इच्छुक लोग MY FM के ऑफिस पहुंचकर अपने पास ली सकते हैं. ऐसे में जो लोग परिवार और दोस्तों के साथ गरबा की शाम बिताने की योजना बना रहे हैं, उन्हें 16 अक्टूबर को ही पास लेने होंगे.

तीन दिन तक रहेगी गरबा और डांडिया की धूम

बता दें कि ‘My Family Garba Nights’ में तीन दिनों तक नवरात्रि का उत्साह देखने को मिलेगा. गरबा, डांडिया और संगीत में सजे लोगों की मौजूदगी कार्यक्रम को खास बनाएगी. टीवी एक्ट्रेस पूजा गौर के शामिल होने से भी आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह रहने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें-कोंडागांव के ढोकरा शिल्पकार बानूराम बैद का को मिलेगा शिल्प गुरु अवार्ड 2025 का अवार्ड

कार्यक्रम से जुड़ी जरूरी जानकारी

Exit mobile version