रायपुर. छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश के कारण कई जिलों में जलभराव बाढ़ जैसे हालात बन गए है. वहीं राजधानी रायपुर में खारून नदी उफान पर है. नदी का जलस्तर बढ़ने से महादेव घाट समेत आसपास के इलाके बाढ़ की चपेट में हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब 10 साल बाद ऐसी स्थिति बनी है, जब महादेव घाट का पूरा ब्रिज पानी में डूब गया है. (Raipur Kharun river flood drone video)
बाढ़ के चलते महादेव घाट में पानी का दबाव लगातार बढ़ रहा है. स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर दी है और लोगों से अपील की है कि बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए नदी और ब्रिज से दूर रहें.
इस बीच नगर निगम ने विसर्जन कुण्ड स्थल पर खारून नदी के जल का स्तर लगातार बढ़ने के कारण नागरिकों की सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन द्वारा वहां मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया को बंद किया जा रहा है.
निगम ने सभी नागरिकों से विनम्र अपील की है कि वे महादेवघाट के समीप विसर्जन कुण्ड में मूर्ति विसर्जन करने न आवें और प्रशासन को स्थिति सामान्य होते तक सहयोग देने का इसमें कष्ट करें. खारून नदी के जल का स्तर सामान्य होते ही प्रशासन द्वारा विसर्जन कुण्ड में महादेवघाट के समीप मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया पुनः प्रारम्भ कर दी जाएगी.
देखें खारून का रौद्र रूप
ये खबर भी जरूर पढ़ेंः झीरम मामले में राहुल गांधी से मिले कांग्रेस नेता और पीड़ित परिवार, सिंहदेव बोले- बड़े नामों को फरार बताकर नहीं हुई कार्रवाई
