Vistaar NEWS

1000 करोड़ के घोटाले का आरोपी महेंद्र गोयनका परिवार समेत फरार, रायपुर पहुंची कोलकाता पुलिस को दिया चकमा

raipur

महेंद्र गोयनका

Raipur Mahendra Goenka Farar: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब करीब 1000 करोड़ रुपये की संपत्ति और शेयरों में कथित धोखाधड़ी के मामले में आरोपी कारोबारी महेंद्र गोयनका की गिरफ्तारी के लिए कोलकाता पुलिस रायपुर पहुंची. लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही महेंद्र गोयनका परिवार समेत फरार हो गया.

ठिकानों पर ताला लटका मिला

पुलिस को उसके ठिकानों पर ताला लटका मिला. अब पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला कोलकाता से जुड़ा है, जहां संपत्ति और शेयरों में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का आरोप है. इस मामले में कोलकाता हाईकोर्ट से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नया वारंट जारी हुआ था.

पुलिस की एक टीम रायपुर के लिए रवाना हुई

बता दें, वारंट जारी होते ही कोलकाता पुलिस की एक टीम रायपुर के लिए रवाना हुई थी. टीम को उम्मीद थी कि महेंद्र गोयनका को उसके रायपुर स्थित ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया जाएगा, लेकिन आरोपी को पहले ही पुलिस की कार्रवाई की भनक लग गई. सूत्रों के मुताबिक, महेंद्र गोयनका के रायपुर पहुंचने की खबर मिलते ही वह परिवार समेत घर छोड़कर फरार हो गया.

अन्य संभावित ठिकानों पर भी पुलिस ने दबिश दी

पुलिस ने उसके घर और अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वहां कोई नहीं मिला. पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है. इस मामले में सिर्फ महेंद्र गोयनका ही नहीं, बल्कि अभिषेक अग्रवाल समेत कई अन्य लोगों के नाम भी शामिल हैं. पुलिस सभी आरोपियों की तलाश कर रही है. महेंद्र गोयनका एंड संस और सुशील गोयनका एंड संस को भी एफआईआर में नामजद किया गया है.

कोलकाता पुलिस की योजना थी कि गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को कोलकाता ले जाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा. इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई थी, लेकिन आरोपी के फरार होने से पुलिस का प्लान फेल हो गया. अब पुलिस ने रायपुर पुलिस से भी सहयोग मांगा है

Exit mobile version